Katrina Kaif ने एक बार दिखाया दिलकश अंदाज, ब्लू साड़ी में दिए ऐसे किलर पोज

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार है। कैटरीना कैफ के फैशन सेंस और आउटफिट को सेलेब्स भी फॉलो करते हैं। आज कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरों को शेयर किया है और इन तस्वीरों ने उनके फैंस का दिन बना दिया है। कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें साझा करते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
दरअसल, कैटरीना कैफ अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर आप भी बस उन्हें निहारते रह जाएंगे। कैटरीना कैफ ब्लू रंग की साड़ी में सिर्फ खूबसूरत नहीं लग रही हैं बल्कि कयामत ढा रही हैं। उनकी यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
कैटरीना कैफ ने इन तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो खूबसूरती से अपने बालों को हवा में लहरा रही हैं। कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों को आप भी देखते रह जाएंगे।

सिंपल लुक में दिखीं ग्लैमरस
कैटरीना कैफ ने तस्वीरों में ब्लू रंग की सीक्वेंस वर्क की साड़ी पहन रखी है। गोल्डन बॉर्डर के साथ इस खूबसूरत साड़ी में कैटरीना कैफ अलग-अलग अंदाज में पोज देती भी दिख रही हैं।

ग्लैमरस लुक
कैटरीना कैफ ने इस फोटोशूट में अपने बालों को खुला ही रखा है। साड़ी के साथ उन्होंने कट स्लीव की ब्लाउज पहन रखी है और इसकी वजह से वो काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

खूबसूरत कैटरीना
साथ ही कैटरीना कैफ ने लाइट मेकअप किया है और कानों में इयररिंग्स और हाथों में एक सिंगल बैंगल के साथ खुद को एक्सेसराइज किया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

नजर हटाना मुश्किल
कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों से नजरें हटाना भी मुश्किल है। गॉर्जियस अवतार में कैटरीना कैफ को आप देखते रह जाएंगे। कुल मिलाकर ट्रेडिशनल आउटफिट में कैटरीना कैफ ने कहर बरपाया है।

वीडियो भी किया शेयर
इसके अलावा कैटरीना कैफ ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ अपने बालों के साथ इठलाती हुई पोज दे रही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'मेरा दिल ये पुकारे आजा।'


Click it and Unblock the Notifications