..................... Katrina Kaif Lookalike Video Viral Fans Said Vicky Kaushal Will Get Confused - Hindi Filmibeat

वही आंखें, वही मुस्कान...हूबहू Katrina Kaif जैसी दिखती है ये लड़की, Vicky Kaushal भी हो जाएंगे कंफ्यूज!

Katrina Kaif Lookalike

Katrina Kaif Lookalike: कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ में वो अभी तक काम कर चुकी हैं। वह अपनी सादगी और खूबसूरती के चलते लोगों के दिलों पर भी राज करती हैं।

लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की एक हमशक्ल का वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल हो रहे हैं वीडियो को इशिता गिल नाम की एक लड़की द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में ये लड़की एक पंजाबी गाने पर अपनी अदाओं को दिखाती हुई नजर आ रही है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इस लड़की की शक्ल हूबहू कैटरीना कैफ से मिलती है। इस लड़की ने सफेद कलर की क्रॉप टॉप पहनी हुई है और ब्लैक कलर की स्कर्ट पहनी हुई है। खुले बालों और अपनी अदाओं को बिखेरती हुई वीडियो में नजर आ रही है। अब तेजी से यह वीडियो वायरल होता हुआ भी देखा जा सकता है।

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो पर लोग भी लगातार कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "आप तो बिल्कुल कैटरीना कैफ जैसी लग रही हो।" एक यूजर ने तो सलमान खान को ही वीडियो में टैग कर दिया। हालांकि काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि AI के जरिए इस वीडियो को एडिट किया गया है।

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X