बिंदी वाले लुक में दिखीं खूबसूरत कैटरीना, देखते रह गए सलमान, ये 10 तस्वीरें चौंका देंगी
इन दिनों एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं। जहां वे एक तरफ सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में भी कैटरीना अहम किरदार निभा रही हैं। वहीं वे शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जीरो में भी अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। ऐसे में अगर कहें कि वे सातवें आसमान पर हैं तो गलत नहीं होगा। लेकिन आज हम उनकी फिल्मों के बारे में बात नहीं करेंगे।
[6Years: 100 करोड़ कमाकर चौंकाया, पहले नहीं देखी ऐसी कहानी, दो सुपरस्टार की बेस्ट फिल्म]
हाल ही में कैटरीना कैफ सलमान खान की फैमिली के साथ गणेश चतुर्थी मनाती नजर आईं। वहीं इस मौके पर कैटरीना को देखते ही सबकी नजरें थम गईं। इस सेलीब्रेशन पर कैट लाल रंग की बेहद खूबसूरत ड्रेस में पहुंची थीं। कैटरीना पर ट्रेडिशनल लुक इतना फब रहा था कि उनके आगे सब फीके नजर आ रहे थे। लाल रंग की कुर्ती में कैटरीना ने प्यारी सी रेड बिंदी लगा रखी थी। बस फिर क्या था। सारे कैमरे बस उन्हें ही घूरते रहे।

ये पहला मौका नहीं है जब कैटरीना ने अपने ट्रेडिशनल भारतीय अवतार से सभी को चौंका दिया है। इससे पहले भी कैटरीना भारतीय परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ चुकी हैं। तो इसी बात पर देखें कैटरीना की बेहद खूबसूरत 10 ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें, जिन्हें आप बस देखते ही रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











