दीपिका पादुकोण की #ShaadiPics के बाद वायरल हुई कैटरीना की ये तस्वीर...चक्कर क्या है?
कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण में कितनी दोस्ती है ये तो सब ही जानते हैं लेकिन कायनात भी इन्हें साथ में जोड़े रहने में कोई कसर नहीं छोड़ती। कल से दीपिका की शादी की तस्वीरों से गपशप गली गुलज़ार है और शाम तक उनकी कुछ फोटोशॉप तस्वीरें भी वायरल हो गई थीं।
लेकिन अब कैटरीना कैफ की भी एक दुलहन वाली तस्वीर वायरल हो गई है। फर्क बस इतना है कि दीपिका की तस्वीर नकली थी और कैटरीना की असली है। कैटरीना कैफ ने इसाबेल के साथ दुलहन के लिबास में फोटोशूट किया।

इसाबेल हालांकि बॉलीवुड में 2014 में Dr Cabbie में नजर आईं थीं लेकिन वो पूरी तैयारी के साथ एक बार फिर छा जाना चाहती हैं।इसाबेल अपनी बहन की तरह ही काफी खूबसूरत हैं। कैटरीना कैफ भी अपनी बहन का करियर संभालने का हर संभव प्रयास कर रही हैं।
अफवाहों की मानें तो कैटरीना कैफ चाहती हैं कि सलमान खान इसाबेल को बॉलीवुड में पैर जमाने में मदद करें। गौरतलब है कि बॉलीवुड में आज कैटरीना कैफ जो भी हैं सलमान खान की बदौलत हैं। देखिए बॉलीवुड में आने से पहले की उनकी कुछ मॉडलिंग तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












