'कैटरीना ने इससे कैसे और क्यों शादी की?' विक्की कौशल का ट्रेनिंग का दिनों का वीडियो देख सकपकाए लोग

Katrina Kaif, Vicky Kaushal

विक्की कौशल आज के वक्त में बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं। हालांकि जब से कटरीना कैफ ने उनके साथ में शादी की है तब से तो वह और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं। विक्की कौशल ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उन्हें सैम बहादुर फिल्म में देखा गया था और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। एक्टर को साल 2022 में सरदार उधम के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में आईआई और फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

लेकिन अब आपको बता दें कि विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि बेहद ही पुराना है। दरअसल यह वीडियो उनके एक्टिंग इंस्टिट्यूट के दौरान का है जब वह ट्रेनिंग लिया करते थे। विक्की के इस वीडियो को केएनके एक्टिंग इंस्टीट्यूट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिस पर कैप्शन में लिखा हुआ है "ट्रेनिंग के दौरान विकी कौशल।"

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल एक साउथ इंडियन कैरेक्टर को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह इस वीडियो के दौरान तेलुगू एसेंट में हिंदी बोलते हुए देखे जा रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने चेक्ड शर्ट और व्हाइट धोती पहनी हुई है। इतना ही नहीं वह काफी दुबले पतले भी दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि उनका हेयर स्टाइल भी थोड़ा ओल्ड वर्जन था।

लेकिन अब आपको बता दें कि विक्की कौशल के वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा कि "इन्हीं को कटरीना कैफ मिलनी थी।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "इस लड़के ने कटरीना कैफ से शादी कर ली है।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "कटरीना ने इस लड़के को कैसे चुन लिया और शादी क्यों कर ली।"

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X