'C' ग्रेड फिल्म से लेकर..सलमान-अक्षय की लकी चार्म तक...देखिए REPORT CARD
कैटरीना कैफ ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें शुरुआत से ही लोगों का काफी प्यार मिला है। प्यार मिलना बनता भी है, उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना की पहली फिल्म थी बूम।
हाल ही में इस फिल्म को रिलीज़ हुए 14 साल हुए हैं और इसी के साथ कैटरीना के शानदार 14 साल इंडस्ट्री में पूरे हो गए हैं। कैटरीना को इस बात की जितनी खुशी होगी उतनी ही खुशी उनके फैन्स को भी है।

ट्विटर पर कैट के फैन्स ने 14 Years Of Katrina Kaif के नाम से सेलिब्रेशन भी किया है। बहरहाल, बात करें कैटरीना के फिल्मी करियर की तो उन्होंने बूम जैसी C ग्रेड फिल्मों से शुरुआत भले ही की है लेकिन एक समय ऐसा आया था कि उनकी और अक्षय कुमार की जोड़ी ने धूम मचा दी थी।
वेलकम, नमस्ते लंदन, सिंह इज़ किंग के अलावा कई फिल्मों में साथ काम किया और हर फिल्म धमाकेदार रही। सलमान के साथ भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अब एक और फिल्म टाइगर ज़िंदा है सलमान के साथ रिलीज़ होने को पूरी तरह से तैयार है।
शाहरुख खान-अजय देवगन सब अंडरवर्ल्ड की चपेट में आ गए..#ALERT हो जाओ !
अगर हम कैटरीना को अक्षय और सलमान की लकी चार्म कहें तो बिल्कुल गलत नहीं होगा। आज हम कैटरीना के 14 साल पूरे होने के मौके पर उनकी कुछ शानदार बातों पर नज़र डालते हैं...


Click it and Unblock the Notifications











