कैटरीना कैफ के मॉडलिंग के दिनों की RARE तस्वीरें, सालों पुरानी, अब इतनी बदल गई हैं एक्ट्रेस
बॉलीवुड में एक लंबा वक्त गुजार चुकीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने लुक्स, अभिनय और अपने अलग अलग किरदारों से फैंस का दिल जीत चुकीं कैटरीना आज टॉप की एक्ट्रेसस में शुमार हैं। इनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में तगड़ी है। लेकिन यहां तक पहुंचने का इनका सफर भी इतना आसान नहीं था।
कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी साइन कर रही हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कैटरीना कैफ इंडस्ट्री में काम के लिए स्ट्रगल कर रही थीं और उन्होंने मॉडलिंग से शुरूआत की।

हॉन्गकॉन्ग में 16 जुलाई 1983 को जन्मी कैटरीना कैफ का असली नाम कैटरीना टॉरकेटी है। इन्होंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। कैटरीना के कुल सात भाई बहन हैं, जिनमें वो चौथे नंबर की हैं। वो लंदन में मॉडलिंग कर रहीं थीं जब डायरेक्टर कैजाद गुस्ताद की नजर उन पर पड़ी। और फिर कैटरीना ने बॉलीवुड का रास्ता पकड़ लिया।


Click it and Unblock the Notifications











