Katrina Kaif Birthday:विक्की कौशल से शादी करने से पहले एक्ट्रेस ने जमकर किया था इश्क,जानिए अफेयर् के बारें में

Katrina Kaif Birthday: विक्की कौशल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के लिए आज बहुत खास दिन हैं क्योंकि आज कटरीना कैफ अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। तो ऐसे में आज हम कटरनी कैफ के अफेयर्स के बारें आपको बताएंगे जो कि हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं।
करियर के अलावा कटरीना की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चाओं में रही। कभी ब्रेकअप तो कभी शादी को लेकर एक्ट्रेस ने मीडिया में जमकर बवाल काटा। आज कटरीना की लाइफ में आने वाले ऐसे ही कुछ एक्टर्स की बात करेंगे जिन्हें लेकर वे चर्चाओं में आती रहीं।
1, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान-
कटरीना और सलमान पहली बार फिल्म मैंने प्यार क्यो किया में साथ नजर आए, इसके बाद तो साथ में स्पॉट होना इनेक लिए आम बात हो गई। उस दौरान मीडिया में यह भी खबरें आई थी कि सलमान ने करियर बनाने में कटरीना की खूब मदद की है। लंबे समय से एक दूसरे के साथ रह रहे कटरीना-सलमान को देखकर यही लगने लगा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन अचानक से दोनों अलग हो गए और आज तक सामने नहीं आया कि क्यों दोनों का ब्रेकअप हुआ।
2, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर-
कटरीना और रणबीर के इश्क के चर्चें तो एक वक्त पर हर तरफ हुआ करते थे, कटरीना और रणबीर का रोमांस फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी से शुरू हुआ और फिल्म राजनीति में काम करने तक परवान भी चढ़ गया। खबरों के मुताबिक इसके बाद रणबीर अपनी उस समय की गर्लफ्रेंड दीपिका को छोड़ कटरीना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगें। खबरें तो यह भी थी कि कटरीना ने रणबीर के साथ घर बसाने की पूर तैयारी कर चुकी थीं, लेकिन दोनों के बीच आचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों अलग हो गए।
3, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार-
कटरीना और अक्षय कुमार का नाम भी साथ में जुड़ चुका है, कटरीना और अक्षय की जोड़ी पहली बार विपुल शाह की फिल्म नमस्ते लंदन में बनी। फिल्म हिट रही और दोनों की जोड़ी भी हिट हो गई। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ में की। इस बीच दोनों के करीब आने की खबरें भी आने लगी, और दोनों को साथ में कई बार देखा जाता था। हालांकि, मीडिया में दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की थी और अक्षय कुमार इस दौरान पहले से ही शादीशुदा थे।
खैर आज के वक्त में तो कटरीना कैफ पती विक्की कौशल के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। बी ग्रेड फिल्मों से कटरनी कैफ से इंटस्ट्री में अपनी करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे करके अपना सिक्का जमा लिया और आज हिंदी फिल्म इंटस्ट्री का जाना माना चेहरा है। सबसे मंहगी हीरोइन की लिस्ट में शामिल होने वाली कटरनी कैफ को जन्मदिन पर खास बधाई।


Click it and Unblock the Notifications
