अक्षय कुमार से सलमान खान तक, कैटरीना कैफ की जोड़ी रही हिट- पर्सनल केमिस्ट्री के भी रहे चर्चे
कैटरीना कैफ 16 जुलाई को 38वां बर्थडे मना कर रही हैं। कैटरीना कैफ उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने तीनों खान से लेकर अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन से लेकर तमाम बड़े स्टार्स संग काम कर चुकी हैं। कैटरीना उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जिनकी ऑन स्क्रीन कई एक्टर के साथ जची और हिट भी हुई।
कैटरीना कैफ ने साल 2003 में 'बूम' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ से लेकर गुलशन ग्रोवर समेत कई स्टार थे। लेकिन ये फिल्म सफल नहीं हो पाई और कैटरीना की पहली फिल्म फ्लॉप हुई। कैटरीना का डेब्यू बेशक फ्लॉप हुआ हो लेकिन कैटरीना ने यहां हार नहीं मानी, वह साउथ फिल्में भी करने लगीं। इसके बाद साल 2005 में मैंने प्यार क्यों किया से कैटरीना ने बॉलीवुड में वापसी की और हिट साबित हुईं।

कैटरीना कैफ ने स्क्रीन पर रोमांस भी किया तो एक्शन भी। वह बॉलीवुड की इकलौती एक्शन स्टार हैं। साथ ही डांस में भी वह माहिर हैं। कई फिल्मों में कैटरीना कैफ ने आइटम नंबर किए और ये हिट साबित हुए। 'चिकनी चमेली', 'कमली कमली', 'शीला की जवानी' समेत ऐसे कई आइटम नंबर हैं जिन पर कैटरीना का डांस सुपरहिट साबित हुआ।
साल 2009 में आई फिल्म न्यू यॉर्क के लिए कैटरीना कैफ को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला। हालांकि अवॉर्ड से वह चूक गईं। फिल्म को कबीर सिंह ने डायरेक्ट किया जिसमें जॉन अब्राहम, नील नीतिन मुकेश और इरफान खान समेत कई स्टार दिखे। फिल्म को हिट का तमगा मिला था।
'बूम' फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना कैफ आज के समय में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। जो अक्षय कुमार से लेकर तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही हैं। देखिए कैटरीना कैफ की बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी।

कैटरीना कैफ की एक्शन फिल्में
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की एक्शन क्वीन भी कहलाई जाती हैं। जिन्होंने बैंग बैंग, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है समेत कई फिल्मों में दमदार एक्शन दिखाया। वह शानदार एक्शन और फाइट सीन करने में माहिर हैं।

कैटरीना कैफ की तेलूगु फिल्म
बूम के फ्लॉप होने के अगले साल 2004 में कैटरीना कैफ मलिस्वारी नाम की फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में वेंकटेश नजर आए जिसे के विजय भास्कर ने डायरेक्ट की। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

सलमान खान-कैटीरना कैफ की जोड़ी: सलमान कैटरीना के अफेयर की चर्चा
बॉलीवुड में कैटरीना कैफ को साल 2005 में आई फिल्म 'प्यार क्यों किया' से फेम मिला। ये एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें सलमान खान, सुष्मिता सेन, कैटरीना कैफ और सोहेल खान नजर आए। वहीं सपोर्टिंग रोल में अरशद वारणी, बीना कर्क, राजपाल यादव और ईशा कोपिलकर भी थे। सलमान खान को ही कैटरीना के करियर की अहम कड़ी माना जाता है।
साल 2005 में सलमान संग पहली फिल्म करने के बाद से आजतक वह दबंग खान संग कई फिल्में कर चुकी हैं। जल्द ही टाइगर 3 में भी नजर आएंगी। टाइगर जिंदा है, एक था टाइगर, युवराज से लेकर पार्टनर जैसी कई फिल्में हैं। वहीं दोनों को लेकर तगड़ा रियूमर हमेशा रहा है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच प्रेम प्रसंग भी जारी था। कहा जाता है कि सलमान खान के गुस्से के चलते कैटरीना ने पर्सनल लाइफ में इसे आगे नहीं बढ़ने दिया।

अक्षय कुमार और कैटरीना की जोड़ी
साल 2007 में ऑन स्क्रीन अक्षय कुमार के साथ की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिली। ये फिल्म थी नमस्ते लंदन। जोकि सुपरहिट फिल्मों में से एक है। जिसे विपुल शाह ने डायरेक्ट किया। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ये पहली फिल्म थी। फिल्म में उनके अलावा ऋषि कपूर, जावेद शेख, उपेन पटेल समेत कई स्टार नजर आए। इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने साथ में सिंग इज किंग, दे दना दन, हमको दीवाना कर गए समेत कई फिल्में की। जल्द ही दोनों की सूर्यवंशी भी दस्तक देगी।

ऋतिक रोशन संग कैटरीना कैफ की जोड़ी
ऋतिक रोशन संग कैटरीना को जिंदगी न मिलेगी दोबारा में देखा गया। इसके बाद सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म बैंग बैंग में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ रोमांस करते नजर आए।

रणबीर कपूर संग कैटरीना कैफ की जोड़ी
अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति और जग्गा जासूस जैसी फिल्मों में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने साथ में काम किया। अजब प्रेम की गजब कहानी हिट फिल्म थी और दोनों साथ में काफी अच्छे भी लगे। इस फिल्म के बाद दोनों की निजी जिंदगी में भी प्रेम कहानी शुरू हुई जोकि अधूरी ही रह गई।

कैटरीना कैफ तीनों खान साथ कर चुकीं काम
कैटरीना कैफ तीनों खान के साथ काम करने का तमगा हासिल कर चुकी हैं। सलमान खान के अलावा वह शाहरुख खान के साथ जब तक है जान व आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम कर चुकी हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
आजकल कैटरीना कैफ का नाम विक्की कौशल के साथ जोड़ा जा रहा है। चर्चा है कि कैटरीना और विक्की एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है। हालांकि दोनों ने कभी इस गुपचुप रोमांस को लेकर सफाई नहीं दी है न ही रिलेशनशिप पर मुहर लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications