Vicky Kaushal-Katrina Kaif मना रहे शादी की पहली सालगिरह, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

Vicky Katrina

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में शुमार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। दोनों 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। विक्की कौशल और कैटरीना हर खास मौके पर फैंस को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों हर स्पेशल दिन पर फैंस के लिए तस्वीरें जरूर शेयर करते हैं।

वहीं, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें भी लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तो जरूर आ रही थीं लेकिन इसकी पुष्टि विक्की या कैटरीना ने नहीं की थी। एक या दो मौकों को छोड़कर कभी दोनों को साथ में स्पॉट भी नहीं किया गया था। ऐसे में जब उनकी शादी की खबरें आई तो लोग हैरान रह गए।

ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक दूजे के करीब कैसे आए। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी भी कुछ कम दिलचस्प नही है।

 सिर्फ थी प्रोफेशनल पहचान

सिर्फ थी प्रोफेशनल पहचान

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कभी साथ में ना तो कोई फिल्म की और न हीं किसी मौके पर साथ नजर आए। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल उठता है कि दोनों की जान-पहचान कैसे हुई। 'कॉफी विद करण' में कैटरीना कैफ ने माना था कि विक्की कौशल का पहले उन्होंने सिर्फ नाम सुना था।

नहीं था संपर्क

नहीं था संपर्क

'कॉफी विद करण' के छठे सीजन में कैटरीना कैफ ने कहा था कि, उन्हें ऐसा लगता है कि वो विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेंगी। वहीं, विक्की कौशल को जब करण जौहर ने यह बात बताई थी तो वो काउच पर ही मुस्कुराते हुए गिर गए थे।

पहली मुलाकात

पहली मुलाकात

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात जोया अख्तर की एक पार्टी में हुई थी। जोया अख्तर ने दोनों के रिलेशनशिप में अहम भूमिका निभाई है। एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने यह खुलासा किया था कि जोया ने ही उन्हें विक्की कौशल की फीलिंग्स के बारे में बताया था।

 करीब आते गए

करीब आते गए

कैटरीना कैफ ने माना था कि, उनका और विक्की कौशल का मिलना किस्मत की बात थी। कैटरीना कैफ ने यह भी कहा था कि, लगातार परिस्थितियां ऐसी बनती गई कि, दोनों करीब आते गए और एक दूसरे से प्यार हो गया।

 मिलती थीं वाइब्स

मिलती थीं वाइब्स

कैटरीना कैफ ने यह भी कहा था कि, विक्की कौशल ने धीरे-धीरे उनका दिल जीत लिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी और विक्की कौशल की वाइब्स काफी मैच करती है।

विक्की कौशल की परफेक्ट पार्टनर

विक्की कौशल की परफेक्ट पार्टनर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ परफेक्ट पार्टनर हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और बॉलीवुड के परफेक्ट कपल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X