..................... Katrina Kaif all set for a blockbuster year, 4 films to release in 2022- Tiger 3 to Jee Le Zaraa | ब्लॉकबस्टर साल के लिए तैयार कैटरीना कैफ, 4 फिल्मों के साथ होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका- एक्शन से लेकर कॉमेडी तक - Hindi Filmibeat

ब्लॉकबस्टर साल के लिए तैयार कैटरीना कैफ, 4 फिल्मों के साथ होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका- एक्शन से लेकर कॉमेडी तक

साल 2022 कैटरीना कैफ के लिए काफी शानदार होने वाला है। अगले साल उनकी फिल्मों की दिलचस्प लाइन-अप देखी जा सकती है। इस साल रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद, अभिनेत्री 2022 में कई फिल्मों के लिए लॉक हो चुकी हैं। कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु है।

कैटरीना कैफ की 4 फिल्में साल 2022 में रिलीज हो रही हैं। फोन भूत से लेकर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 तक, अगले साल वह 4 बिल्कुल अलग- अलग तरह की फिल्मों के साथ आ रही हैं। कोई शक नहीं कि कैटरीना कैफ फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं।

katrina-kaif-all-set-for-a-blockbuster-year-4-films-to-release-in-2022

एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और एक थ्रिलर! साल 2022 निश्चित रूप से कैटरीना कैफ के लिए खचाखच भरा है। कुछ ही दिनों पहले कैटरीना ने अपनी अगली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरु की है। बहरहाल, यहां जानें साल 2022 में कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में-

मेरी क्रिसमस

मेरी क्रिसमस

विजय सेतुपति के साथ कैटरीना कैफ अभिनीत श्रीराम राघवन निर्देशित 'मेरी क्रिसमस' इस सप्ताह फ्लोर पर चली गई है। ये एक थ्रिलर फिल्म होगी। जिसे रमेश तौरानी की टिप्स फिल्म्स और संजय राउतरे की माचिस फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।

फोन भूत

फोन भूत

कैटरीना को मिर्जापुर फेम गुरमीत सिंह निर्देशित 'फोन भूत' के साथ सुपरनैचुरल-कॉमेडी स्पेस में भी देखा जाएगा। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, यह फिल्म पिछले साल फ्लोर पर चली गई थी और कैटरीना के साथ फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी दिखेंगे।

टाइगर 3

टाइगर 3

टाइगर जिंदा है में अपने एक्शन से इंप्रेस करने वालीं अभिनेत्री टाइगर 3 में सलमान खान के साथ एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगी। टाइगर 3, जो कि सुर्खियों में है, 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

जी ले जरा

जी ले जरा

एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा जोनास और आलिया भट्ट साथ दिखेंगी।फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरु की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X