फैंस को पसंद नहीं आयी ये ऑनस्क्रीन जोड़ियां, कुछ फिल्में बुरी तरह पीटी तो कुछ फिल्में हिट-जोड़ी फ्लॉप

bachchan pandey

अपनी हर फिल्म के साथ फिल्म मेकर्स की कोशिश होती है कि वे दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आए। कभी पुरानी किसी हिट जोड़ी को नयी कहानी में फिट की जाती है तो कभी किसी एक्टर को लीक से हटकर कहानी में कास्ट किया जाता है। कई बार फिल्म मेकर्स ने फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए अपनी फिल्मों में बिल्कुल नयी जोड़ी को कास्ट किया है। मेकर्स को तो उम्मीद थी कि दर्शकों को यह जोड़ी एकदम फ्रेश लगेगी और वे फिल्म को हाथों-हाथ लेंगे लेकिन होता बिल्कुल इसका उल्टा है। फैंस को एक्टर्स की ये ऑनस्क्रीन जोड़ी बिल्कुल पसंद नहीं आती और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गिर पड़ती है...धड़ाम। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि फिल्म अपनी स्क्रिप्ट की वजह से हिट हो जाती है लेकिन ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शक सिरे से नकार देते हैं।

आइए आपको ऐसी कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जो फैंस को पसंद नहीं आयी :

अक्षय कुमार-कृति सेनन :

अक्षय कुमार-कृति सेनन :

अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। इनमें से एक फिल्म है 'बच्चन पांडे'। पिछले साल आयी इस फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सेनन की जोड़ी बनी थी। दर्शकों को ना ये जोड़ी पसंद आयी और ना ही फिल्म।

कैटरीना कैफ-गोविंदा :

कैटरीना कैफ-गोविंदा :

कैटरीना कैफ के साथ हमेशा सलमान खान की जोड़ी को फैंस ने पसंद किया है। लेकिन फिल्म 'पार्टनर' में कैटरीना कैफ को गोविंदा के अपोजिट कास्ट किया गया था। यह फिल्म तो हिट हो गयी लेकिन दर्शकों को गोविंदा-कैटरीना की जोड़ी पसंद नहीं आयी। खुद से काफी छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करने के लिए गोविंदा को ट्रोल भी किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा-उदय चोपड़ा :

प्रियंका चोपड़ा-उदय चोपड़ा :

प्रियंका चोपड़ा के करियर की डिजास्टर फिल्मों में से एक 'प्यार इम्पॉसिबल' में उनको उदय चोपड़ा के अपोजिट कास्ट किया गया था। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को देखकर दर्शक हैरान रह गये थे। उदय और प्रियंका के बीच कोई बॉन्डिंग ही नहीं दिख रही थी। फिल्म भी फ्लॉप हुई और यह जोड़ी भी।

शाहिद कपूर-विद्या बालन :

शाहिद कपूर-विद्या बालन :

शाहिद कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही खुद से बड़ी उम्र के एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर किया था। शाहिद कपूर और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'किस्मत-कनेक्शन' में दोनों के बीच कोई कनेक्शन दिखा ही नहीं था। उसी तरह रानी मुखर्जी के साथ शाहिद कपूर की फिल्म 'दिल बोले हडिप्पा' में इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को देखकर दर्शकों का दिल कुछ नहीं बोला और दोनों फिल्में ही फ्लॉप हो गयी।

इमरान खान-सोनाक्षी सिन्हा :

इमरान खान-सोनाक्षी सिन्हा :

फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी दिखायी गयी थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था।

रणबीर कपूर-कोंकणा सेन शर्मा :

रणबीर कपूर-कोंकणा सेन शर्मा :

फिल्म 'वेक अप सिड' को रणबीर कपूर के करियर के बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है लेकिन फिल्म में रणबीर और कोंकणा सेन शर्मा की जोड़ी बनायी गयी थी जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आयी। स्क्रीन पर कोंकणा रणबीर कपूर से काफी बड़ी नजर आ रही थी।

शाहिद कपूर-दीपिका पादुकोण :

शाहिद कपूर-दीपिका पादुकोण :

संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा 'पद्मावत' में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनायी गयी थी। यह फिल्म तो सुपरहिट साबित हुई और दर्शकों को दीपिका की एक्टिंग भी बेहद पसंद आयी। रावल रतन सिंह के तौर पर शाहिद कपूर ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था लेकिन दीपिका और शाहिद की जोड़ी दर्शकों को खास नहीं जमी और नेगेटिव किरदार में होने के बावजूद पूरी फिल्म में रणवीर सिंह ही छाये रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X