जब इस हसीना का 14 बार हुआ मिसकैरेज, लोगों ने मारे ताने, सलमान खान की एक सलाह ने कर डाला कमाल

Kashmera Shah Pregnancy: कश्मीरा शाह टेलीविजन इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम भी किया है। कश्मीरा शाह को टीवी पर बिग बॉस के साथ-साथ कई सारे सीरियल्स में भी देखा जा चुका है। कश्मीरा शाह अपने निजी जीवन को लेकर काफी सुर्खियों में रही और उनकी पहली शादी भी टिक नहीं पाई। बाद में उन्होंने कृष्णा अभिषेक के साथ शादी रचाई और वह उम्र में उनसे छोटे भी हैं।
हालांकि आपको बता दें कि कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक आज के वक्त में अपने शादीशुदा जीवन में काफी खुश हैं। लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने अपने परिवार को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब कश्मीरा शाह ने कंसीव किया तो हर बार उनका मिसकैरेज होता जा रहा था। ऐसा 14 बार हुआ और इसी के चलते एक्ट्रेस मेंटली काफी डिस्टर्ब रहती थी। उनका IVF ट्रीटमेंट बी फेल साबित हुआ।
दिन पर दिन कश्मीरा शाह का वजन बढ़ता जा रहा था और लोगों ने उन्हें ताने मारना भी शुरू कर दिया था। उनके करीबी लोग कहने लग गए कि वह अपना फिगर खराब नहीं करना चाहती हैं और इसीलिए मां नहीं बन पा रही हैं। लेकिन एक दिन कृष्णा और कश्मीरा की मुलाकात सलमान खान से हुई। इसके बाद सलमान ने दोनों को सेरोगेसी को लेकर सुझाव दिया और कृष्णा- कश्मीरा के मन में भी बच्चे की एक उमंग जागी।
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने सरोगेसी के जरिए बच्चों की प्लानिंग शुरू की और उन्हें सफलता भी हासिल हुई। दरअसल साल 2017 में दोनों के जुड़वा बच्चे हुए और घर में खुशियों का माहौल हुआ। कश्मीरा शाह ने साल 1996 में एक तेलुगू फिल्म से कैरियर की शुरुआत की थी। वह एक आइटम नंबर में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने 'यस बॉस' फिल्म में एक छोटा किरदार निभाया। वह अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही।


Click it and Unblock the Notifications