करवा चौथ 2018 - सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा की पहली तस्वीर, पति ने भी लगाई मेहंदी
बॉलीवुड में त्योहारों की धूम हमेशा ही रहती है। शनिवार की रात, सभी अपने लाल जोड़ों में सजे धजे दिखाई दिए, करवा चौथ का त्योहार मनाने के लिए। कपूर परिवार के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी खास रहता है और हर साल अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर, करवा चौथ पर एक बड़ी सी पार्टी का आयोजन करती हैं।
इस बार भी पार्टी तो हुई लेकिन उसमें श्रीदेवी की कमी हर किसी को खल गई। सबने उन्हें काफी याद किया। हर साल, फैन्स श्रीदेवी की करवा चौथ वाली तस्वीर का इंतज़ार ज़रूर करते थे। पिछले साल भी उन्होंने उसी तरह सज धज के करवा चौथ का त्योहार मनाया था।

दूसरी तरफ, करीना कपूर ने भी दादी के जाने के बाद, बिल्कुल सादे ढंग से करवा चौथ का त्योहार मनाया। सोनम कपूर - आनंद आहूजा, विराट कोहली - अनुष्का शर्मा, युविका चौधरी - प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया - अंगद बेदी का ये पहला करवा चौथ था।
देखिए इस साल की करवा चौथ की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











