Karwa Chauth Special: अभिषेक बच्चन ने एक गलती की वजह से 24 घंटे नहीं खाया खाना, ऐश्वर्या राय थीं वजह, डिटेल्स!

Abhishek Bachchan Karwa Chauth- करवा चौथ 2024 को लेकर चर्चा है। इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर भी बातें हो रही हैँ। कहा जा रहा है कि दोनों अब साथ नहीं है।
लेकिन इस बीच एक पुराना किस्सा सामने आया है जो कि आपको खुश करने के लिए काफी है। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश के बीच अभी हालात कैसे भी हों लेकिन वो ऐश से बहुत प्यार करते थे।
एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी के लिए 24 घंटे भूखे रहे थे। दरअसल अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के लिए व्रत रखा था और इसके पहले वो सरगी खाना भूल गए थे। इसका खुलासा एक चाइल्ट एक्टर ने किया था।
इनायत वर्मा ने किया खुलासा
अभिषेक बच्चन को लेकर इस बात का खुलासा छोटी सी को-एक्ट्रेस इनायत वर्मा ने किया था। इनायत इस दौरान अभिषेक बच्चन के साथ एक फिल्म कर रहीं थीं जिसका नाम लूडो था। इनायत ने कहा था, ''अभिषेक भइया ने फास्ट रखा था लेकिन वो सरगी खाना भूल गए। उन्होने कुछ नहीं खाया है।'' ऐश अभिषेक की लवस्टोरी की बात करो फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। अभिषेक ने इसी दौरान ऐश को प्रपोज किया था।
तलाक को लेकर चर्चा
अब कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच,सबकुछ सही नहीं चल रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान दोनों के बीच की दरारें साफ नजर आईं थीँ। ऐश्वर्या और अभिषेक अलग अलग पहुंचे थे। हालांकि ये दोनों सच में साथ में रह रहे हैं या नहीं इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देखने वाली बात होगी कि वो कब निकलकर सामने आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications