किसी ने फ़ोन पर तोड़ा व्रत, तो किसी ने शादी से पहले मनाया करवा चौथ, फिल्मों के Karwa Chauth सीन्स

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार अब जल्दी ही आने वाला है और आपको बता दें की फिल्मों में भी इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'बीवी नंबर 1' तक में करवा चौथ का त्योहार बहुत ही जोरदार मनाया गया है। लेकिन आज हम आपको फिल्मों के करवा चौथ के रोमांटिक वायरल हुए सीन दिखाने वाले हैं।
इश्क़-विश्क़
इश्क विश्क फिल्म में अमृता राव और शाहिद कपूर को देखा गया था। इस फिल्म में दोनों को करवा चौथ मनाते हुए भी देखा गया। इस दौरान अमृता ने शाहिद कपूर के लिए बिना शादी किए ही व्रत रखा था और चोरी छुपे व्रत तोड़ा भी था।
हम दिल दे चुके सनम
हम दिल दे चुके सनम फिल्म में ऐश्वर्या राय और सलमान खान की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इस दौरान ऐश्वर्या ने भी बिना शादी के सलमान के लिए व्रत रखा और फिल्म में एक गाना भी है जो पूरी तरीके से करवा चौथ के लिए डेडिकेट किया गया है।
यस बॉस
यस बॉस फिल्म में भी जूही चावला ने शाहरुख खान के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और दोनों का काफी ज्यादा रोमांटिक सीन वायरल भी हुआ था।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म में भी काजोल ने शाहरुख खान के लिए बिना शादी किए ही व्रत रखा था। तब काजोल ने बेहोशी का नाटक करके शाहरुख खान से अपना व्रत भी खुलवा लिया था।
बागबान
बागबान फिल्म में भी हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन ने एक दूसरे के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। दोनों ने एक दूसरे से फोन पर बात करते हुए अपना-अपना व्रत तोड़ा था।
बीवी नंबर 1
बीवी नंबर 1 फिल्म में करिश्मा कपूर को सलमान खान की पत्नी का किरदार निभाते हुए देखा गया था।तो वहीं दूसरी तरफ सुष्मिता उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आई थी।इस दौरान सलमान ने सुष्मिता का व्रत खुलवाया था और करिश्मा ने यह सब देख भी लिया था।


Click it and Unblock the Notifications

















