करोड़ो कमाने के बावजूद मुंबई में किराए के मकानो में रहते हैं ये सितारे, अब तक नहीं खरीद पाए अपना घर

Kartik Aryan, ayushmann Khurrana, Kriti sanon, hrithik Roshan

हर एक इंसान का यह सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो। लेकिन मुंबई जैसे शहर में घर लेना एक सपने जैसा होता है। कई सारे बॉलीवुड के सितारे तो ऐसे हैं जो कि कई कई करोड़ के बंगलों में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि करोड़ों कमाने के बावजूद भी मुंबई में किराए के घर में रह रहे हैं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का है। बता दें कि दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी और अभी भी यह कपल किराए के घर में रहता है। कुछ खबरों के अनुसार दोनों एक महीने का इस घर का किराया 8 लाख रुपए देते हैं। कुछ खबरों के अनुसार जुहू स्थित इस घर के लिए दोनों ने 1.75 करोड रुपए का डिपाजिट भी जमा करवा दिया था।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में शामिल है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह आज के समय में 1000 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह मुंबई में अपने एक किराए के घर में रहते हैं और इसके लिए वह हर महीने 9 लाख रुपए दे देते हैं।

कृति सेनन

कृति सेनन बॉलीवुड की एक उम्दा अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि हर कोई उन पर फिदा होने पर मजबूर हो जाता है। वह अपनी एक फिल्म के लिए कई करोड़ का चार्ज करती है। लेकिन इसके बावजूद भी वह मुंबई में एक किराए के घर में रहती है और इसके लिए वह हर महीने 10 लाख रुपए का किराया देती है। इस घर के लिए उन्होंने 60 लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपाजिट भी दी थी।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें मल्टीटास्कर कहा जाता है। बता दे कि वह भी कुछ वक्त पहले तक अपने परिवार के साथ में किराए के घर में रहते थे। इसके लिए वह हर महीने 4 लाख रुपए का किराया भी देते थे। लेकिन अब कुछ वक्त पहले ही उन्होंने लोखंडवाला कंपलेक्स में अपना एक घर खरीद लिया है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्वीट बॉय माने जाते हैं और आपको बता दें कि वह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। बहुत कम वक्त में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई। वह कुछ साल पहले तक मुंबई में किराए के घर में रहा करते थे। कुछ खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन उस बिल्डिंग में किराए पर रहा करते थे जिसमें शाहिद कपूर का भी घर है। जिसके लिए वह हर महीने 7.50 लाख रुपए का किराया देते थे। लेकिन अब उन्होंने अपना एक खुद का भी घर खरीद लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X