Bday Spcl: 6 साल पहले किया Dhamaka, इनके पीछे दीवानी हैं कितनी एक्ट्रेस, आप भी हो जाएंगे क्रेजी
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से नई एंट्री का दौर चल रहा है। ऐसे ही दौर में 2012 में एंट्री हुई थी एक ऐसे एक्टर की जो पहली नजर में ही लोगों को भा गए थे। ये एक्टर न सिर्फ अपने शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हुए बल्कि इनके लुक्स पर भी लोग फिदा हो गए। आलम ये है कि बॉलीवुड के शाही परिवार की बेटी यानी सारा अली खान खुलेआम कार्तिक आर्यन से अपने प्यार का इजहार कर दिया। तीन सालों की लंबी स्ट्रगल के बाद जब इस एक्टर की पहली फिल्म आई तो लोग तारीफ करते नहीं थके।
[100-200 करोड़ तो छोड़ो इन फिल्मों ने किया ऐसा Dhamaka, साइड हो गए सलमान-शाहरुख]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं अभिनेता कार्तिक आर्यन की। बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और हॉट एक्टर्स में गिने जाने वाले कार्तिक आज 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 साल के कम वक्त में कार्तिक ने बॉलीवुड में अपनी ऐसी पहचान बना ली है कि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं। यंग ऑडिएंस में उनकी क्रेजी फैन फॉलोइंग है। जो कि हर स्टार के लिए इतने कम वक्त में कर पाना आसान नजर नहीं आता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि कार्तिक आर्यन बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक कर चुके हैं और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ली। उन्होंने 3 सालों तक एक अच्छी फिल्म के लिए जद्दोदहद की और फाइनली उन्हें प्यार का पंचनामा मिली। तो चलिए इसी बात पर आगे जानते हैं कार्तिक आर्यन के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें और देखते हैं उनकी 10 ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि सारा क्यों हैं उनकी दीवानी-


Click it and Unblock the Notifications