वेलेंटाइन डे पर 'लव आज कल' रिलीज- इन 6 चीजों पर होगी दर्शकों की नजर- बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी से टक्कर
हर शुक्रवार दर्शकों को नई नई फिल्मों का इंतजार रहता है। शुक्रवार को फिल्मी सितारों की किस्मत भी दांव पर होती है। इस हफ्ते वेलेंटाइन डे के मौके पर इम्तियाज अली, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की लव आज कल रिलीज होने वाली है। इसके अलावा जरीन खान की हम भी अकेल तुम भी अकेले रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर लव आज कल का मुकाबला जरीन खान की फिल्म से होगा। इन दोनों फिल्मों में से सबसे चर्चित फिल्म कार्तिक आर्यन की लव आज कल ही है। जो बॉक्स ऑफिस पर आसानी से टक्कर ले सकती है। आइए जानिए लव आज कल फिल्म के बारे में जिनपर होगी दर्शकों की नजर।
पहली बार लव आजकल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। सारा अली खान ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कार्तिक के साथ फिल्म करने को लेकर काफी एक्साइडिट थीं। 2009 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म लव आज कल का ये सीक्लव है। जिसमें कार्तिक और सारा की इम्तियाज अली ने जोड़ी बनाई है।

लव आजकल के साथ जरीन खान की हम भी अकेले और तुम भी अकेले रिलीज हो रही है। जरीन खान के अलावा आयुष्मान झा और रवि खानविलकर भी नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर लव आज कल का ज्यादा दबदबा देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं इस फिल्म में फैंस को कौन सी चीजों से उम्मीद हैं और किन पर होंगी उनकी नजर।


Click it and Unblock the Notifications