उधारी की जिंदगी जीकर बड़ा हुआ ये एक्टर, EMI पर चलता था घर, आज एक फ़िल्म की करोड़ों में लेते हैं फीस

Kartik Aaryan Struggle Story: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बड़े सितारे बन चुके हैं और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज भी नहीं है। भूल भुलैया 3 से लेकर चंदू चैंपियन जैसी बेहतरीन फिल्मों से वह दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। साथ ही वह एक फिल्म की करोड़ों में फीस भी लेते हैं।
कार्तिक आर्यन का जीवन अभी के समय पर काफी ज्यादा लग्जरियस हो चुका है। लेकिन एक बार यूट्यूब पर राज शमानी के पॉडकास्ट में उन्होंने अपने स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने अपने उन दिनों को लेकर बात की जब वह उधारी का जीवन जीते थे। दरअसल उनके माता-पिता पर कर्ज चढ़ा हुआ था और कमाई भी कम थी। लेकिन उधर बहुत ज्यादा था।
कार्तिक आर्यन की माने तो आपको बता दें कि उनके माता-पिता हमेशा से ही EMI से घिरे हुए रहते थे। यहां तक कि उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ने लिखने और उनके करियर को बनाने के लिए लोन लिया था। एक्टर ने इस पर बात करते हुए बताया था कि "मेरी पैसों के साथ में हमेशा से एक बड़ी लड़ाई रही। ग्वालियर में बड़ा हुआ और हम कर्ज में थे। मेरे माता-पिता ने हमारे करियर के लिए उधर भी लिया था।"
कार्तिक आर्यन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसा नहीं था कि हम बहुत गरीब थे। लेकिन हम अमीर भी नहीं थे। हम लोग EMI पर चलने वाले लोग थे और हम हर एक खर्चे को कैलकुलेट भी करते थे। जब मैं मुंबई आया तो मैंने एजुकेशन लोन लिया और यह लोन वाली जिंदगी थी। दोस्तों के बीच में उधारी वाली जिंदगी रही।"
अभिनेता ने आगे बात करते हुए बताया कि "लंबे समय तक तो मैं दोस्तों से उधार लेता रहा और उनसे कहता रहा कि चुका दूंगा। जब मैं मुंबई आया था तो यह दिमाग में था कि मुझे कमाना तो है ही। मैं पैसे उधार ले लेकर और ट्रेन में ट्रेवल कर कर थक गया था। मैं हमेशा से यही सोचता था कि मुझे एक महंगी गाड़ी खरीदनी है जो मेरे पास में अब है।"
जानकारी के लिए आपको बता दे की कार्तिक आर्यन को पहली बार फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए उनको ₹70000 की फीस मिली थी और अब वह एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं। दिवाली के मौके पर उनको फिल्म भूल भुलैया 3 में देखा गया था और इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा प्रदर्शन किया।


Click it and Unblock the Notifications