जब पहली बार टूटा था Kartik Aaryan का दिल, सिर्फ एक वजह के चलते गर्लफ्रेंड ने छोड़ा था साथ

Kartik Aaryan First Girlfriend: कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और आपको बता दें कि लगातार वह अपनी फिल्मों के चलते लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। इस समय वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस को लेकर हर तरफ उनकी तारीफ की जा रही है।
लेकिन अब इसी बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें उन्होंने पहली बार अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। जहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड ने उनको किस कारण से छोड़ा था।
वायरल हो रही है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन ने कहा कि "मेरी पहली गर्लफ्रेंड ने मुझे सिर्फ इसीलिए छोड़ा था क्योंकि मैं एक्टर बनना चाहता था। हम लोग एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और एक्टर बनने की ख्वाहिश ने हम दोनों के रिश्ते को तबाह कर दिया।"
कार्तिक आर्यन ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरी पहली गर्लफ्रेंड ने मुझे कहा था कि मैं एक एक्टर के साथ में नहीं रह पाऊंगी। इस चीज ने मेरा पूरी तरीके से दिल तोड़ दिया था। मैं तब दिमाग से काफी कुछ सोच रहा था। मैं सोचता रहता था कि अब क्या करूं। करियर भी नहीं बना था कि मैं डिसाइड कर लूं कि ब्रेकअप कर लेता हूं।"
कार्तिक आर्यन ने वीडियो में आगे कहा कि "मैं सोचता था कि ना तो करियर है कि ब्रेकअप करके मैं अपने करियर पर ध्यान दूंगा। कुछ करने के लिए होना भी तो चाहिए। फिर मन में यह भी ख्याल आता था कि क्या पता उसको अपनी बात पर पछतावा होने लगे। लेकिन ऐसा कभी हुआ नहीं। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है।"


Click it and Unblock the Notifications











