..................... Karthik Aryan to Vicky-Katrina, you will be shocked to hear their house rent|कार्तिक आर्यन से लेकर विकी-कैटरीना तक, इनके घर का किराया सुनकर चकरा जाएंगे आप| - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन से लेकर विकी-कैटरीना तक, इनके घर का किराया सुनकर चकरा जाएंगे आप

Kartik Aryan

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर का बंगला किराए पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने इस आलीशान बंगले के लिए 45 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट की है। शाहिद कपूर के साथ कार्तिक आर्यन के हुए करार के मुताबिक वह पहले साल में शाहिद कपूर को हर महीने 7.50 लाख रुपये बतौर किराया देंगे। हर साल बंगले का किराया 7% की दर से बढ़ जाएगा। सिर्फ कार्तिक आर्यन ही नहीं बल्कि मायानगरी मुंबई में कई स्टार्स हैं जो किराए के घर के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। इनमें धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित से लेकर बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक विकी कौशल और कैटरीना कैफ भी शामिल हैं।

आइए जानते हैं, बॉलीवुड का कौन सा सितारा कितना किराया भरता है :

विकी कौशल-कैटरीना कैफ :

विकी कौशल-कैटरीना कैफ :

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अगले 5 सालों के लिए मुंबई के जुहू इलाके में 8वीं मंजील पर एक शानदार फ्लैट किराए पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को हर महीने इस घर के लिए 8 लाख रुपये बतौर किराया चुकाना पड़ता है।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण :

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण :

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सबसे लवेबल जोड़ी कहा जाता है। हाल ही में फिल्म 'सर्कस' के एक गाने 'करंट लगा' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में स्क्रिन शेयर करते दिखे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हर महीने करीब 7.75 लाख रुपये घर का किराया देना पड़ता है।

 ऋतिक रोशन :

ऋतिक रोशन :

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन भी किराए के अपार्टमेंट में जुहू में रहते हैं। ऋतिक आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में सैफ अली खान के साथ नजर आए थे। बताया जाता है कि ऋतिक रोशन हर महीने बतौर किराया 8.25 लाख रुपये चुकाते हैं।

 जैकलीन फर्नांडिस :

जैकलीन फर्नांडिस :

पिछले काफी दिनों से जैकलीन फर्नांडिस कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा का घर किराए पर लिया हुआ है। इसके लिए जैकलीन को हर महीने 6.78 लाख रुपये प्रियंका चोपड़ा को चुकाने पड़ते हैं।

 माधुरी दीक्षित :

माधुरी दीक्षित :

बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने समेत मुंबई में ही सेटल हो चुकी हैं। बताया जाता है कि माधुरी मुंबई के वर्ली इलाके में रहती हैं। वह जिस आलिशान घर में रहती हैं, उसके लिए उन्हें हर महीने 12.5 लाख रुपये किराया देना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X