बी.आर चोपड़ा की महाभारत का युद्ध सीन शूट करना था बेहद मुश्किल, एक्टर हुए लहु-लुहान, बाल-बाल बची जान

Pankaj Dheer Injured During Shooting Of Mahabharata

बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' ने इतिहास रच दिया था और आपको बता दें कि यह दर्शकों द्वारा बेहद ही पसंद किया जाने वाला शो बन गया था. बता दें कि जब इस शो को प्रसारित किया गया था तो लोग अपना काम धंधा छोड़कर घंटों तक टीवी के आगे बैठे रहते थे. लेकिन अब 2020 में कोरोनावायरस काल दौरान टीवी पर एक बार फिर से इस शो को टेलीकास्ट किया गया. बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' को दर्शकों द्वारा एक बार फिर से काफी अच्छी टीआरपी मिली.

पंकज ने महाभारत में निभाया था कर्ण का किरदार

इस सीरियल में महाभारत युद्ध के दौरान काफी अच्छी तरीके से शूटिंग की गई थी. बहुत कम लोग जानते हैं की शूटिंग के दौरान कई सारे सितारे सच में लहूलुहान हो गए. जिनमें से पंकज धीर भी एक माने जाते हैं. बता दें कि इस शो में पंकज धीर ने कर्ण का आईकॉनिक किरदार निभाया.जब जब लोग आज भी कल का नाम लेते हैं तो उनके दिलों में पंकज धीर का चेहरा आ जाता है. एक्टर ने अपने इस रोल को यादगार बनाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की थी.

पंकज के बेटे ने बताया किस्सा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंकज धीर के बेटे और एक्टर निकितिन धीर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि शूटिंग के समय वह भी अपने पिता के साथ में सेट पर जाते थे. एक बार सेट पर उनके पिता काफी ज्यादा घायल हो गए थे. उनका हाल ऐसा हो गया था कि उन्हें अगर सही वक्त पर हॉस्पिटल नहीं ले जाया जाता तो उनकी जान भी जा सकती थी.

पंकज की आंख के पास लग गया था तीर

दरअसल आपको बता दें कि महाभारत युद्ध की शूटिंग के लिए भारी-भरकम हथियारों का इस्तेमाल किया गया. वैसे तो इस सीरियल की शूटिंग से पहले सितारों को तलवार और बाण चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई. लेकिन इसके बावजूद भी युद्ध सीन शूट करते वक्त पंकज धीर की आंख के पास में तीर जाकर लग गया था. जिस वजह से उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया और उनकी आंख के पास दो टांके भी आए थे.

रथ का निकल गया था पहिया

महाभारत के एक्टर पंकज धीर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि किस तरीके से युद्ध शूटिंग के समय पर उनका रथ का पहिया निकल गया और उनके घोड़े भी बेकाबू हो गए. घोड़े इधर-उधर भागने लग गए थे. अगर वह उस दिन रथ से सही वक्त पर नहीं कूदते तो उनकी जान भी जा सकती थी.

More from Filmibeat

Read more about: mahabharata pankaj dheer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X