करिश्मा कपूर की शादी में लहंगा-चोली पहन पहुंची थीं ये स्टारकिड्स, आज करती हैं बॉलीवुड पर राज, पहचाना क्या?

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री है और साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी की थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे समायरा और कियान हुए। खान की शादी की 13 साल बाद 2016 में उन्होंने तलाक ले लिया। अब अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले कर रही है।
लेकिन अब आपको बता दे की करिश्मा कपूर की शादी का एक वीडियो सामने आया है। उनकी इस ग्रैंड वेडिंग में सलमान खान से लेकर तब्बू, श्रीदेवी और गोविंदा के साथ-साथ जैकी श्रॉफ जैसे बड़े-बड़े सितारे नजर आए। हालांकि यह वीडियो स्टारकिड्स की वजह से चर्चा में है। आज की पॉपुलर अभिनेत्रियां इस वीडियो में नजर आ रही है।
दरअसल आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की शादी का वायरल हो रहा है यह थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें तीन स्टारकिड जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और अनन्या पांडे नजर आ रही है। बता दें कि ये तीनों बहुत ही छोटी दिखाई दे रही है। तीनों ही अपने माता-पिता के साथ करिश्मा कपूर की शादी अटेंड करने पहुंची थी।
इन तीनों ही स्टारकिड को लहंगा चोली पहने हुए और हाथों में मेहंदी लगाए हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंद से लेकर सलमान खान और चंकी पांडे भी अपनी पत्नी भावना के साथ में इस शादी में मौजूद हुए थे। अगर हम करिश्मा कपूर को लेकर बात करें तो उन्होंने 2016 में संजय कपूर के साथ तलाक ले लिया था। इसके बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव के साथ शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications