दिल तो पागल है के लिए छठवीं पसंद थीं करिश्मा कपूर, माधुरी से डर कर इन पांच हीरोइनोें ने रिजेक्ट की थी फिल्म

90 के दशक में करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड पर राज किया। उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है यश चोपड़ा की म्यूज़िकल - दिल तो पागल है। इस फिल्म में निशा के रोल के लिए करिश्मा कपूर को नेशनल अवार्ड मिला था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर ना पहली पसंद थी ना ही दूसरी।

इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर छठवीं पसंद थीं। उनके पहले पांच हीरोइनों को ये फिल्म ऑफर की गई और पांचों ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि कोई भी माधुरी दीक्षित के अपोज़िट काम करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।

karisma-kapoor-was-the-sixth-choice-to-play-nisha-in-dil-to-pagal-hai-5-actresses-rejected-the-role

इस किरदार के लिए सबसे पहली पसंद थीं रवीना टंडन। उनके रिजेक्ट करने के बाद जुही चावला को अप्रोच किया गया। फिर काजोल, मनीषा कोईराला और आखिरी में शिल्पा शेट्टी ने भी इस किरदार को ना कह दिया।

इन सबके बाद करिश्मा कपूर को निशा के किरदार के लिए अप्रोच किया गया और करिश्मा ने इस रोल को हां कह दिया। बाद में करिश्मा ने इस रोल में इतनी जान फूंकी कि ये उनके करियर के बेस्ट किरदारों में से एक बन गया।

छोटी सी उम्र में डेब्यू

छोटी सी उम्र में डेब्यू

करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में 16 साल में एंट्री की। उन्होंने पहली फिल्म में ही स्विम सूट पहनकर तहलका मचा दिया था।

तोड़े परिवार के नियम

तोड़े परिवार के नियम

उस समय तक कपूर परिवार की बहू या बेटियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं। करिश्मा कपूर अपने खानदान की पहली बेटी थीं जो फिल्मों में काम करने आईं।

साधरण शक्ल सूरत

साधरण शक्ल सूरत

भले करिश्मा कपूर करियर के शुरुआती दिनों बेहद साधारण और खास अच्छी नहीं दिखती थी लेकिन फिर भी वो आगे बढ़ते गई और अपने लुक्स और फैशन सेंस पर भी काफी मेहनत की।

अजय देवगन की गर्लफ्रेंड

अजय देवगन की गर्लफ्रेंड

करियर के शुरूआती दिनों में करिश्मा कपूर और अजय देवगन के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

गोविंदा के साथ 11 फिल्में

गोविंदा के साथ 11 फिल्में

गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती है। उन्होंने साथ में लगभग 11 फिल्में की और सभी फिल्में एक पर एक थी।

अक्षय कुमार के साथ 10 फिल्में

अक्षय कुमार के साथ 10 फिल्में

करिश्मा कपूर की शायद ही किसी स्टार के साथ जोड़ी हिट नहीं हुई।अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर ने लगभग 10 फिल्में की। उस समय करिश्मा कपूर सुपरस्टार थीं और अक्षय कुमार भी करियर में आगे बढ़ रहे थे।

सलमान के साथ 9 फिल्में

सलमान के साथ 9 फिल्में

सलमान खान ने भी अपने करियर की सबसे ज्यादा फिल्में करिश्मा कपूर के साथ की हैं। करिश्मा और सलमान खान साथ में काफी क्यूट लगते थे। जीत, जुड़वा, बीवी नंबर वन जैसी हिट फिल्में दोनों ने बॉलीवुड को दी हैं।

फिल्में कम लेकिन अच्छी दोस्त

फिल्में कम लेकिन अच्छी दोस्त

शाहरूख खान के साथ भले करिश्मा ने दिल तो पागल है जैसी फिल्में की। भले शाहरूख खान के साथ करिश्मा कपूर ने ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन फिर भी करिश्मा कपूर शाहरूख की काफी अच्छी दोस्त हैं।

अपने ज़माने की सुपर स्टार

अपने ज़माने की सुपर स्टार

करिश्मा कपूर अपने ज़माने की सुपरस्टार रह चुकी हैं। माधुरी दीक्षित के बाद करिश्मा कपूर ऐसी एक्ट्रेस थी जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। उनके जितनी हिट फिल्में अभी तक करीना भी नहीं दे पाई हैं।

सबको दी है टक्कर

सबको दी है टक्कर

हर बॉलीवुड स्टार का एक समय होता है, करिश्मा कपूर का भी था लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग की वजह से जिस तरह बॉलीवुड में टिकी वो दूरी उन्ही के भाई-बहन करीना कपूर रणबीर कपूर के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X