जब 16 साल की उम्र में करिश्मा कपूर तब हुआ था एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा, बोलीं-मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है

Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री है और कपूर खानदान की बड़ी बेटी भी हैं।उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और आपको बता दें कि अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने शूटिंग सेट पर जाना शुरू कर दिया था। बाद में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्माता रामानायडू ने बिना स्क्रीन टेस्ट के करिश्मा कपूर को फिल्म प्रेम कैदी ऑफर कर दी। लेकिन कपूर खानदान में परंपरा थी कि लड़कियां फिल्मों में काम नहीं करती हैं और हर किसी की उनसे काफी उम्मीदें थी।

16 साल की उम्र में करिश्मा कपूर ने लिया था बड़ा जोखिम

जिस पर करिश्मा कपूर ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया था कि "मैं सिर्फ उस समय 16 साल की थी। मुझे कुछ भी नहीं पता था कि हो क्या रहा है। प्रेम कैदी मेरे लिए एक बड़ा रिस्क था और इसे मैं उठाने जा रही थी। हर किसी को मुझे उम्मीदें थी और इसी के कारण मैं नर्वस हो गई थी। कपूर परिवार से होने की वजह से मुझे बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जा रहा था लेकिन एक न्यूकमर के तौर पर प्रेम कैदी मुझे ऑफर की गई थी।"

डेब्यू फिल्म के दौरान नर्वस हो गई थी करिश्मा कपूर

इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने यह भी बताया कि "आज के समय पर चीज काफी बदल गई है। पहले कोरियोग्राफर कह देते थे कि मैडम आप कुछ भी कर दो, बाद में हम देख लेंगे। उस वक्त एक ही समय पर कई फिल्में साइन कर ली जाती थी। साइट पर कई चीजों में सुधार भी किया जाता था। लेकिन फिल्म प्रेम कैदी के लिए मैं खुद को तैयार किया। इस फिल्म को साइन करने से पहले मैं ओरिजिनल वर्जन देखा और मैं काफी नर्वस हो गई। बाद में फिल्म निर्माता रामानायडू ने मुझे मोटिवेट किया और समझाया भी।"

जब बिना बुर्का और चेहरा ढके सिनेमा घर पहुंची थी एक्ट्रेस

करिश्मा कपूर ने यह भी बताया कि इस फिल्म के दौरान मैंने एक छोटी विग पहनी थी, जो उस समय कोई सामान्य बात नहीं हुआ करती थी। मैं सोच चुकी थी कि मुझे फिल्मों में ही काम करना है। लेकिन मैं प्रेम कैदी फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वास्त थी और एक भरोसा था। मुझे बेस्ट की उम्मीद थी और फिल्म रिलीज होने के बाद मैं लोगों का रिएक्शन देखने के लिए सिनेमा घर पहुंची। मैंने बुर्का नहीं पहना हुआ था और ना ही अपना चेहरा ढका हुआ था। यह बहुत ही बेहतरीन एहसास था और लोग ताली बजा रहे थे। लोग मुझे पसंद कर रहे थे। वीकेंड पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और मेरे पिता ने मुझसे कहा कि लोलो, तुमने अपनी पहचान बना ली है।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X