करिश्मा कपूर के बेटे कियान में फैन्स को दिखे सुपरस्टार बनने के गुण, लुक्स देख लोग बोले- बिलकुल मां पर गया है..

Karisma Kapoor Son Kiaan Video Viral: करिश्मा कपूर 90 के दशक की एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है। वह अपने निजी जीवन को लेकर काफी सुर्खियों में रही और अब सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। दरअसल इस वीडियो में करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान के साथ में नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर और उनके बेटी की यह वीडियो जमकर वायरल होती हुई नजर आई। इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में करिश्मा कपूर हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही है। लेकिन करिश्मा कपूर के अलावा लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा उनके बेटे कियान ने खींचा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर के बेटे कियान की हाइट उनकी मां के बराबर हो चुकी है। इसी के अलावा वह सफेद रंग की टी-शर्ट और लोअर पहना हुए काफी कूल अंदाज़ में नजर आए। अब इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं और खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
करिश्मा कपूर के बेटे कियान के लुक्स और पर्सनालिटी को देख लोगों ने वीडियो पर जमकर कमेंट किया। एक यूजर लगता है कि "वाह कियान इतना बड़ा हो चुका है और बिल्कुल लोलो पर गया है।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "करिश्मा करीना से बहुत बेहतर है।" इस वीडियो पर एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए करिश्मा के बेटे को बहुत डाउन टू अर्थ बताता है।


Click it and Unblock the Notifications