..................... Karisma kapoor shocking revelation about actual pronunciation of her name after 34 years - Hindi Filmibeat

34 सालों से करिश्मा कपूर के साथ लगातार हो रहा है ऐसा... अब हसीना ने तोड़ ही दी चुप्पी

Karisma kapoor

करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक टॉप अभिनेत्री मानी जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस नेम 1991 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम कैदी से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं और क्या आपको पता है कि इतने सालों से करिश्मा कपूर का नाम सभी लोग गलत पुकारा करते थे।

इस बात का खुद करिश्मा कपूर ने खुलासा किया है। उनके एक वीडियो से इस बात की पुष्टि होती है। दरअसल नेटफ्लिक्स की तरफ से सोशल मीडिया पर एक करिश्मा कपूर का वीडियो शेयर किया गया है और इसमें वह मर्डर मुबारक की कास्ट के साथ में नजर आ रही है। जब उनसे पूछा गया कि आपका नाम का सही प्रोनाउनसीएशन क्या है तो एक्ट्रेस में जवाब में कहा कि करिज्मा। एक्ट्रेस का यह जवाब सुनते ही पूरी टीम हैरान हो गई थी।

पंकज त्रिपाठी ने भी इस पर बात करते हुए कहा कि उन्हें भी आज पता चला है कि आखिर उनके नाम का सही प्रोनाउनसीएशन क्या है। करिश्मा कपूर ने पंकज त्रिपाठी से कहा कि 'पंकज जी...' इस पर सारा अली खान ने कहा कि आपने कभी किसी को सही बताया ही नहीं तो जवाब में करिश्मा कपूर ने कहा कि बहुत साल हो गए हैं और अब जिसे जो भी बुलाना है वह बुला सकता है।

विजय वर्मा ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं तो उन्हें हमेशा से ही उनके निकनेम लोलो से ही पुकारता हूं तो मुझे इस बारे में नहीं पता था। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में यह भी लिखा गया है कि हम जो भी कुछ बुलाएंगे, बस प्यार से बुलाएंगे। यूजर्स भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आए। एक ने लिखा कि मुझे अब तक करिश्मा ही पता था तो दूसरे ने लिखा कि हमारी तो आधी जिंदगी करिश्मा बुलाने में ही चली गई।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X