करिश्मा कपूर ने ऐश्वर्या राय के लिए शेयर की थी पोस्ट, तस्वीर देख हर कोई हो गया था दंग

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच में अक्सर कोई ना कोई कैट फाइट जरूर देखने को मिलती है। लेकिन कई अभिनेत्रियां ऐसी है जिनके बीच में काफी अच्छी दोस्ती है। लेकिन हम आपको बताने वाले हैं मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी बॉलीवुड को शायद ही कभी उम्मीद ना होगी। दरअसल एक बार मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करिश्मा कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन ने शिरकत की। जहां ऐश्वर्या को पति अभिषेक के साथ में देखा गया तो करिश्मा अकेले ही पार्टी में अपने खास दोस्तों से मिलने पहुंची। लेकिन इस पार्टी की कई तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
एक तस्वीर एक तस्वीर में नजर आई करिश्मा और ऐश्वर्या
करिश्मा कपूर ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी से एक तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से साझा किया। इस तस्वीर में करिश्मा कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ में पोज देते हुए नजर आए। करिश्मा और ऐश्वर्या के साथ में माधुरी दीक्षित भी तस्वीर में देखी गई। करिश्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ओजी के साथ फिर से जुड़ गई। उन्होंने अपने कैप्शन को एक हार्ट इमोजी और एक लाइटनिंग इमोजी के साथ में शेयर किया। लाल साड़ी में करिश्मा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी और वही ऐश्वर्या पिंक कलर के सलवार सूट में काफी होता नजर आ रही थी।
अभिषेक और करिश्मा की हो गई थी सगाई
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के बीच कई सालों पहले डेटिंग की अफवाहें फैली थी। खबरों के अनुसार साल 2002 में दोनों की सगाई हो गई थी। अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन की शादी करिश्मा कपूर के चचेरे भाई निखिल नंदा के साथ हुई है। उनकी टूटी हुई सगाई की खबरों के चलते काफी ज्यादा वह चर्चा का विषय बन गई थी। बाद में अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 में मुंबई में शादी रचा ली थी। अब उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन भी हो चुकी है। करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी रचाई और उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications
