प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा कपूर के पति ने कर दी थी क्रूरता की हद, मां से कहा था- थप्पड़ मारो और फिर...

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने जितनी सफलता आपने प्रोफेशनल जीवन में हासिल की है उतनी ही उन्हें निजी जीवन में मुश्किलें देखने को मिली है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 90 दशक में करिश्मा कपूर बॉलीवुड में बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हुआ करती थी. यहां तक कि उन दिनों उनकी निजी जिंदगी भी काफी अच्छी चल रही थी. लेकिन कहते हैं कि समय बदलने में वक्त नहीं लगता. बता दें कि उनकी सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी लेकिन कुछ मनमुटाव के वजह से उनकी सगाई टूट गई और 2003 में एक्ट्रेस ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी रचा ली.
करिश्मा की टूटी 11 साल में शादी
शुरू से ही करिश्मा कपूर की शादी शुदा जिंदगी में कुछ खास नहीं था. दोनों के बीच में कई बार झगड़े भी होते हुए नजर आए और इन सब से तंग आकर उन्होंने आखिरकार 11 साल के बाद में शादी तोड़ दी. 2014 में दोनों अलग हो गए थे और तलाक ले लिया था. यहां तक कि संजय और करिश्मा दोनों नहीं तलाक के दौरान एक दूसरे पर काफी सारे इल्जाम लगाए थे. यहां तक कि करिश्मा ने संजय कपूर और उनकी मां पर दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज किया था.
तलाक के दौरान दोनों ने लगाए एक दूसरे पर गंभीर आरोप
लेकिन वही एक सुनवाई के समय पर करिश्मा ने संजय कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक बार उनकी सांस में उन्हें गिफ्ट में एक ड्रेस दे दी थी. लेकिन उन दिनों वह प्रेग्नेंट थी और इसी वजह से उन्हें वह ड्रेस फिट नहीं आ रही थी. लेकिन इस पर संजय ने अपनी मां को करिश्मा को थप्पड़ मारने के लिए कह दिया था. संजय ने अपनी मां को देखकर कहा कि आप इसको थप्पड़ क्यों नहीं मार देती हो?
करिश्मा कपूर ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
करिश्मा कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया कि संजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था और उनकी मां इन सब में उनका साथ भी दे रही थी. यहां तक कि उन्होंने यह भी बताया कि उनसे शादी करने के बाद में संजय अपनी पहली पत्नी के साथ में शारीरिक रिश्ते में बने हुए थे. लेकिन आपको बता दें कि अब दोनों ही अपने अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं. करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान की कस्टडी ले ली है. वहीं संजय ने प्रिया सचदेव के साथ में शादी रचाई और उनका अब एक बच्चा भी है.


Click it and Unblock the Notifications