करिश्मा कपूर के लिए घोड़ी चढ़ने वाले थे ये दो एक्टर, एक से हुई सगाई तो दूसरे के घर भेजा रिश्ता लेकिन मां ने...
Karisma Kapoor Past Relationships: इन दिनों करिश्मा कपूर के दिवंगत पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर काफी बड़ा डिसप्यूट चल रहा है। संजय कपूर की मां और बहन अलग बातें कर रही हैं और उनकी विधवा प्रिया सचदेवा कपूर कुछ और बात कर रही हैं। इस बीच करिश्मा कपूर के बच्चे भी प्रॉपर्टी की जंग में शामिल हो गए हैं और वो भी अपना हिस्सा मांग रहे हैं।

करिश्मा कपूर 90 के दशक का एक जाना माना नाम हुआ करती थीं। उन्हें उस समय की टॉप एक्ट्रेस माना जाता था। फिल्म इंडस्ट्री में जब तक वो एक्टिव थीं, उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया। लेकिन कुछ एक्टर्स के साथ उनकी बात शादी तक पहुंच गई थी। अगर उनकी जिंदगी में ऐन मौके पर संजय कपूर की एंट्री ना हुई होती तो आज वो किसी बॉलीवुड एक्टर की पत्नी होतीं।
आइए एक नजर डालते हैं उन एक्टर्स पर जो करिश्मा के प्यार में डोली लाने को तैयार थे लेकिन ऐन मौके पर बाजी पलट गई और दुल्हनिया को कोई और ही ले गया।
अभिषेक बच्चन
इस केस में सबसे पहला नाम आता है अभिषेक बच्चन का, क्योंकि इनकी सगाई का ऐलान तो खुद जया बच्चन ने किया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया था कि वो कितनी खुश हैं कि करिश्मा कपूर उनके खानदान की दुल्हन बनने वाली हैं। दोनों की सगाई भी हुई और फैंस बेसब्री से इस कपल की शादी की डेट का इंतजार करने लगे लेकिन शादी की खबर तो मिली नहीं, अलग होने की खबर पहले सामने आ गई।
बताया जाता है कि जया बच्चन चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद काम ना करें लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर को ये गवारा ना था। वहीं बबीता कपूर को ये भी लगता था कि अभिषेक बच्चन ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान नहीं बनाई है और वो जिंदगी भर अमिताभ बच्चन के नाम से ही जाने जाएंगे। इस इनसिक्योरिटी की वजह से भी ये रिश्ता टूट गया।
अक्षय खन्ना
इस सीन में अक्षय खन्ना भी हैं। आज तक सिंगलहुड को इंजॉय करने वाले अक्षय का दिल कभी करिश्मा के लिए धड़कता था। दोनों का अफेयर भी रहा और करिश्मा के पिता और अक्षय के पिता इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी राजी भी थे। बताया तो ये भी जाता है कि करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने अक्षय के पिता विनोद खन्ना को शादी का प्रपोजल भी भेजा था। लेकिन इस सीन में भी एक बार फिर से एंट्री होती है बबीता कपूर की... और फिर ये मामला वहीं रफा-दफा करवा दिया जाता है।
शादी और तलाक
आखिरकार और मां बबीता कपूर की सहमति से करिश्मा ने अपना परिवार बसाया और साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। इनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन शादी के बाद से करिश्मा को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने तलाक की अर्जियों के दौरान संजय कपूर पर काफी इल्जाम लगाए और साल 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद संजय कपूर ने तीसरी शादी प्रिया सचदेवा कपूर से की और पिछले साल जून में उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications













