..................... Karisma Kapoor longest and most tiring kissing scene in the cold weather Karisma Kapoor lip lock video viral - Hindi Filmibeat

करिश्मा कपूर का वो सबसे थकाऊ किसिंग सीन बना था आफत, बोली जमा देने वाली ठंड में...

Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया. अपनी एक्टिंग की वजह से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है और इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज सितारों के साथ में भी काम किया है. जिसमें आमिर खान से लेकर गोविंदा तक का नाम शामिल है. लेकिन आपको बता दें कि फिल्म राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा कपूर और आमिर खान की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट गई थी.

आमिर खान और करिश्मा का किसिंग सीन

आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म के गाने के साथ साथ कहानी और दोनों की एक्टिंग को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था. लेकिन करिश्मा और आमिर का इसमें एक किसिंग सीन फिल्माया गया था जो कि काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गया था. फिल्म राजा हिंदुस्तानी का वह किसिंग सीन करिश्मा कपूर के लिए काफी ज्यादा थकाऊ था.

3 दिन में शूट हुआ था ये सीन

बताया तो यह भी जाता है कि उस दिन को शूट करने के लिए उन्हें तकरीबन 3 दिन लग गए थे. इस दौरान करिश्मा कपूर की काफी हालत खराब भी हो गई थी. इसी सीन के चलते जूही चावला, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर पूजा भट्ट तक ने इस फिल्म के लिए इंकार कर दिया था. जिसके बाद में इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर ने हां किया. बता दें कि राजीव मंद के शो के दौरान करिश्मा कपूर ने आमिर खान के साथ में उस किसिंग सीन को लेकर बताया कि वह काफी ज्यादा थकाऊ था.

ऊटी की कड़कड़ाती ठंड में हुई शूटिंग

करिश्मा कपूर ने इस बात पर यह भी कहा कि वह सीन शूट करना काफी ज्यादा मुश्किल था. इस सीन के दौरान वह इतना ज्यादा थक गई थी कि उन्हें लग रहा था कि कब यह सब खत्म होगा. इस सीन को ऊटी में हाड कंपाने वाली ठंड में शूट किया गया था और बारिश में इस सीन को शूट करना काफी ज्यादा मुश्किल भरा था. उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त एक्ट्रेस की कब कभी छूटने लगी थी और सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक उन्हें काम करना था.

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X