हमेशा मुस्कुराने वाले अभिनेत्री की कहानी है दर्दनाक, हनीमून पर पति ने किया नीलाम..फिर बुरी तरह तोड़ा रिश्ता

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor: अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खुबसूरती के लिए हमेशा ही खबरें में रहने वाली नब्बे के दशक की अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज भी लाइमलाइट में रहती हैं। कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा की शादीशुदा जिंदगी बहुत दर्दनाक रही हैं। फिलहाल तो एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों संग एक अच्छी जिंदगी बिता रही हैं और अपने काम को लगातार कर रही हैं। पर आज हम आपको एक्ट्रेस की जिंदगी के कुछ राज बतातें हैं।

करिश्मा कपूर की दर्द भरी शादीशुदा जिंदगी-

कपूर खानदान की बड़ी बेटी और करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने सिनेमाजगत में अपना एक खास नाम बनाया है। और अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस और अपनी खुबसूरती से लोगों को दीवाना बनाती रही हैं। पर कहते हैं ना किस्मत कहां कब कौन सा खेल खेल रही होती है किसी को नहीं पता होता।

करीना जो हमेशा से ही एक अच्छा जीवन जीती रही उनकी शादीशुदा जिंदगी दर्दनाक रही है। एक्ट्रेस ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। करिश्मा अपनी आंखों में ढेरों ख्वाब संजोकर अपनी ससुराल पहुंची थी लेकिन उनके सारे ख्वाब अपनी ससुराल में जाकर टूट गए। शादी के बाद करिश्मा कपूर को काफी प्रताड़ित किया गया एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि पति से लेकर सास-ससुर और पति के दोस्तों ने उन्हें बेहद दर्द दिये। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने जो राज खोला वह वाकई चौंकाने वाला था।

करिश्मा ने खुलासा किया था कि शादी के बाद से ही संजय कपूर उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करते थे। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि हनीमून की रात संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था, इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब करिश्मा कपूर ने मना किया तो संजय ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

करिश्मा कपूर ने आगे कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा कपूर को उनकी सास ने थप्पड़ भी मारा था और संजय ने अपने भाई को करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहा था। इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बेटा और एक बेटी को भी जन्म दिया। दो बच्चे होने के बाद भी करिश्मा और संजय कपूर के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ।

वहीं जब दर्द झेलने की इंतेहा हो गई तो करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक लेने का मन बना लिया. शादी के 11 साल बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से साल 2016 में तलाक ले लिया था हालांकि इनका तलाक भी आसन नहीं था। संजय ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगया था। वहीं करिश्मा ने भी संजय पर कईं गंभीर आरोप लगाए थे औ घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज कराया था। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी का मामला भी चला था।

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor sanjay kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X