'मैं अक्षय कुमार के साथ काम नहीं करूंगी', एक्ट्रेस ने ठुकराई बड़े बैनर की फिल्में

Akshay Kumar, Karisma Kapoor

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक मेंवह बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में आए और अपनी एक्टिंग के बलबूते पर अपनी एक खास पहचान बनाई। एक वक्त हुआ करता था जब दिग्गज अभिनेत्रियां भी उनके साथ में काम करने के लिए तरसती थी। लेकिन एक अभिनेत्री ऐसी थी जो अक्षय का नाम सुनते ही फिल्म के लिए मना कर देती थी।

बता दे कि यह एक्ट्रेस इंडस्ट्री के नाम ही परिवार से आती हैं। अक्षय कुमार के साथ में उनको कई सारी फिल्में ऑफर की गई। लेकिन उन्होंने साफ काम करने से इनकार कर दिया। अभिनेत्री ने इस बात को ठान लिया था कि वह अक्षय कुमार के साथ में काम नहीं करेंगी। दरअसल यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि करिश्मा कपूर थी।

अक्षय के साथ काम ना करने की थी एक्ट्रेस की ज़िद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत करिश्मा कपूर के साथ की। लेकिन इसके बाद में सालों से दोनों के बीच में कोल्ड वॉर बनी हुई है। पहली बार दोनों को साल 1992 में फिल्म दीदार के दौरान देखा गया। इस फिल्म के बाद करिश्मा कपूर ने ठान लिया था कि वह अक्षय कुमार के साथ में काम नहीं करेंगी। साल 1992 में फिल्म दीदार बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। करीब दर्जन भर फिल्म में उनकी चल नहीं पाई। जिसके चलते अक्षय कुमार के साथ काम करने से करिश्मा को डर लगने लगा।

करिश्मा कपूर ने अक्षय के साथ फिल्म करने से किया मना

दूसरे एक्टर्स के साथ में काम करते हुए करिश्मा का करियर ग्राफ तेजी से ऊपर चला जा रहा था। इसीलिए वह फ्लॉप फिल्मों का रिस्क लेना नहीं चाहती थी। लेकिन बाद में तनुजा चंद्रा ने करिश्मा कपूर को फिल्म संघर्ष की स्क्रिप्ट सुनाई और वह फिल्म के लिए तैयार हो गई। लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है तो वह पीछे हट गई। बता दें कि जब यह फिल्म रिलीज हुई तो 4 करोड़ की लागत में बनी इस मूवी ने 10 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई।

दूसरी बार ठुकराई करिश्मा ने अक्षय के साथ फिल्म

ऐसा ही कुछ फिल्म हेरा फेरी में भी देखने को मिला। कुछ खबरों के अनुसार करिश्मा कपूर को खुद प्रियदर्शन के साथ में काम करना पसंद था और वह चाहती थी कि काम करें। करिश्मा कपूर एक बड़ी स्टार थी और इसीलिए प्रियदर्शन बड़े बैनर की फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद हेरा फेरी फिल्म को करिश्मा कपूर को ऑफर किया गया। लेकिन जब उन्हें पता चला कि अक्षय कुमार इस फिल्म में काम कर रहे हैं तो उन्होंने कुछ पर्सनल प्रॉब्लम बात कर इस फिल्म को ठुकरा दिया और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।


जब अक्षय कुमार ने की ऐसी बात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के बर्ताव को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार से यह सवाल भी किया गया था। तब अक्षय कुमार ने यह कह दिया था कि कुछ लोगों ने मेरे करियर की शुरुआत में मुझे कुछ खास बर्ताव नहीं किया। हालांकि आपको बता दें कि अब बताया जाता है कि दोनों के बीच में रिश्ते सुधर चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X