मशहूर रहे हैं करिश्मा कपूर के अफेयर्स के चर्चे, एक के साथ तो हो गई थी सगाई लेकिन...

करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी रचाई थी. इसके बाद में उन्होंने फिल्मों से एक लंबा ब्रेक ले लिया. हालांकि अब उनकी शादी टूट चुकी है और एक्ट्रेस ने साल 2016 में अपने पति से तलाक ले लिया. एक बार फिर से एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कम बैक किया और अपनी अगली वेब सीरीज ब्राउन और फिल्म मर्डर मुबारक को लेकर इन दिनों वह सुर्खियों में बनी हुई है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि करिश्मा कपूर जब 90 के दशक में टॉप हसीना हुआ करती थी तो कर अभिनेताओं के साथ में उनका नाम जोड़ा गया था और एक हीरो के साथ तो वह शादी तक करने के लिए राजी हो गई थी.
करिश्मा और अजय देवगन के बीच बढ़ी नजदीकियां
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के साथ अजय देवगन के अफेयर की चर्चा खूब उड़ी थी और दोनों ने फिल्म जिगर में साथ में काम भी किया था. बताया तो यह भी जाता है की शूटिंग के वक्त उनके बीच में काफी ज्यादा नज़दीकियां बढ़ने लगी थी और दोनों ने काफी लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट भी किया था.
गोविंदा और करिश्मा के अफेयर के उड़े थे चर्चे
गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती थी. इतना ही नहीं करिश्मा कपूर स्टारडम की सीडी चढ़ती चली गई थी और साथ-साथ गोविंदा भी उनके साथ में फिल्में करते हुए नजर आ रहे थे. इतना ही नहीं भले ही फिल्मों में वह रोमांस करते हुए नजर आते थे लेकिन इसी के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थी. लेकिन बाद में खबरें आई कि उनका रिश्ता कुछ ही वक्त तक चला.
सलमान खान के साथ भी रिलेशनशिप की उड़ी थी खबरें
सलमान खान और करिश्मा कपूर के अफेयर के चर्चे भी खूब होने लगे थे. कुछ मीडिया खबरों की माने तो आपको बता दें कि दोनों कभी रिलेशनशिप में हुआ करते थे. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की और ना ही इसका कोई भी ठोस सबूत मिला है.
करिश्मा और अभिषेक का 5 सालों तक चला रिश्ता
वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के प्यार के चर्चे तो पूरी इंडस्ट्री में फैले हुए हैं. बताया जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को 5 सालों तक डेट किया और दोनों एक साथ में जिंदगी बिताने तक के ख्वाब देखने लगे थे. लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया और दोनों की सगाई भी टूट गई थी.
करिश्मा ने बाद में रचाई संजय कपूर संग शादी
बाद में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में साल 2003 में शादी रचा ली थी और यह रिश्ता भी कुछ खास लंबे समय तक टिक नहीं पाया. इसके बाद में साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया और आपको बता दें कि दोनों के दो बच्चे भी हैं. एक्ट्रेस की बेटी का नाम समायरा है और बेटे का नाम कियान राज कपूर है. लेकिन इसी के साथ-साथ करिश्मा कपूर का नाम एक बार फिर से संदीप तोषनीवाल के साथ में जोड़ा गया. साल 2018 के आसपास दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई. हालांकि इस बारे में कोई भी अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.


Click it and Unblock the Notifications