..................... Karisma Kapoor father Randhir Kapoor called her first husband Sanjay Kapur a third class man. - Hindi Filmibeat

रणधीर कपूर ने बेटी करिश्मा के पहले पति को दिया था 'थर्ड क्लास आदमी' का टैग, बोले- 'हमें पैसों की ज़रूरत...'

Karisma kapoor, sanjay kapur,

Karisma Kapoor Sanjay Kapur Divorce: करिश्मा कपूर को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रही है। पहले तो उनकी अभिषेक बच्चन के साथ में सगाई टूटी और फिर उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी रचा ली।

लेकिन आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की यह शादी 13 साल भी टिक नहीं पाई और तलाक के वक्त करिश्मा ने अपने पति संजय पर दहेज प्रताड़ना से लेकर घरेलू हिंसा तक के संगीन आरोप लगा दिए थे। इसी के अलावा संजय ने भी करिश्मा पर कई आरोप लगाए। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया।

करिश्मा कपूर ने इस पर कहा था कि संजय उनको मेंटली और फिजिकली टॉर्चर करते हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि वह शादीशुदा होने के बावजूद दिल्ली में एक अन्य महिला के साथ में रह रहे थे। एक्ट्रेस ने दावा किया कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा क्योंकि एक ड्रेस उन्हें फिट नहीं आ रही थी।

करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय पर यह तक आरोप लगा दिए थे कि उनके रिश्ते हनीमून से ही बिगड़ने लगे थे और पति ने अपने दोस्तों के साथ सोने का उन पर दबाव डाला था। तो वहीं दूसरी तरफ संजय ने भी कोर्ट में कई कुलसी किया और कहा कि करिश्मा ने उनसे पैसों के लिए शादी की थी। वह एक पत्नी और मां के अलावा बहू बनने में पूरी तरह नाकामयाब रही।

संजय ने तो यह भी दावा किया था कि करिश्मा ने उनसे पैसे ऐंठने के लिए बच्चों का सहारा लिया था। बच्चों से वह मिलने नहीं देती थी। संजय के इन आरोपों पर रणधीर कपूर ने जवाब दिया और कहा कि संजय एक थर्ड क्लास आदमी था, मैं कभी भी यह नहीं चाहता था कि मेरी बेटी की शादी उससे हो। सबको पता है कि हम कपूर से और हम किसी के पैसों के पीछे नहीं भागते। हमारे पास पैसे के अलावा टैलेंट भी है और इसके बदौलत हम सारी उम्र कमा सकते हैं।

Read more about: karisma kapoor sanjay kapur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X