100 करोड़ की शादी...126 देशों से आए थे वीआईपी गेस्ट, पांच साल में हुआ तलाक़, बनी एक्ट्रेस की सौतन

फिल्मी दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि सितारे अपनी शादियों में पैसे को पानी की तरह बहा देते हैं। इतना ही नहीं यहां पर जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उससे कहीं ज्यादा जल्दी रिश्ते बिगड़ भी जाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री की सौतन की शादी के बारे में बताने वाले हैं और इसमें 100 करोड़ का खर्चा हुआ था। हालांकि यह शादी 5 साल भी टिक नहीं पाई।
दरअसल हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की सौतन प्रिया सचदेव की। उन्होंने करिश्मा कपूर के पहले पति संजय कपूर के साथ में शादी रचाई। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि संजय कपूर की ही नहीं बल्कि प्रिया सचदेव की भी यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने पंजाब के फरीदकोट में रहने वाले अमेरिकी होटलियर्स विक्रम चटवाल से शादी रचाई थी।
प्रिया और विक्रम की शादी साल 2006 में उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में बहुत ही धूमधाम से हुई और यह सबसे महंगी शादी मानी जाती है। इसके फंक्शन भी उदयपुर में 10 दिनों तक चले थे। इस शादी में 100 करोड़ का खर्चा हुआ। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि 126 देश से कई सारे वीआईपी गेस्ट शामिल हुए थे।
इस शादी की गेस्ट लिस्ट में फॉर्मर पीएम मनमोहन सिंह से लेकर नाओमी कैंपबेल, लक्ष्मी मित्तल, ग्रीस के राजकुमार निकोलस और ईरान के दिवंगत शाह के बेटे जैसे कई सारे वीआईपी लोग शामिल हुए थे।हालांकि दोनों शादी में खुश थे और कुछ वक्त बाद दोनों के बीच में मनमित होने लगा और 5 साल के बाद उन्होंने शादी तोड़ दी थी।
जब प्रिया और विक्रम का तलाक हो गया था तो उसके बाद उन्होंने इस पर बात करते हुए बताया था कि प्रिया से उनकी शादी फैमिली प्रेशर के चलते हुई थी। शादी के बाद उनकी सोच मिल नहीं पाई और इसी के चलते उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया। अब प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर के पहले पति संजय कपूर से शादी कर ली है और दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications



