ब्यूटी विद ब्रेन हैं करिश्मा कपूर की सौतन, यूं ही नहीं संजय कपूर ने लोलो को तलाक देते ही रचा ली शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर लगातार खबरों में है.11 मार्च को उन्होंने बेटी समायरा का 18 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, तो 12 मार्च को उन्होंने बेटे कियान राज कपूर का बर्थडे एक्स हस्बैंड के साथ मनाया था. अभिनेत्री संजय कपूर के साथ लंच पर गई थी, उन्हें वहां स्पॉट किया गया. इस दौरान संजय कपूर अपनी पत्नी प्रिया सचदेव और बेटे अजरियास के साथ दिखाई दिए. वहां की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए. जहां लोगों ने पिया के बारे में पूछना शुरू किया कि वह कौन है, तो आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे.
दरअसल संजय कपूर एक बिजनेसमैन है, उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी. इन दोनों के दो बच्चे हैं. इस रिश्ते के 11 साल बाद यानी 2014 में इन्होंने तलाक दायर किया, इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए ,अंत में 2016 में यह फाइनली अलग हो गए. इसके बाद साल 2017 में संजय ने दूसरी शादी की .उन्होंने प्रिया सचदेव संग सात फेरे लिए.
प्रिया सचदेव फिल्म 'नील एंड निक्की' की अभिनेत्री है,वह संजय की ही तरह एक बिजनेस परिवार से तालुकात रखती है. उनके पापा का नाम अशोक सचदेव है ,जो कि जाने-माने का डीलर है. प्रिय मॉडलिंग में एंट्री करने से पहले लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी. इतना ही नहीं प्रिया ने नामचीन कंपनी में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एनलिस्ट की नौकरी भी की थी.
प्रिया सचदेव ने भले संजय के साथ शादी की हो, लेकिन वह भी उनकी तरह ही तलाकशुदा थी, और एक बच्चे की मां भी. उन्होंने साल 2006 में होटल बिजनेसमैन विक्रम चटवाल संग सात फेरे लिए थे, लेकिन 2011 में यह दोनों अलग हो गए थे. इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम सफीरा चटवाल है और वह संजय के साथ ही रहती है. 2017 में ब्याह रचाने के बाद दोनों को 2018 में एक बेटा हुआ, जिसका नाम अजरियास कपूर है.
एक बिजनेस वूमेन होने के अलावा प्रिया सचदेव भारत में कई फैशन बुटीक की मालकिन है. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वहां से अपने परिवार के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है. वे करिश्मा कपूर के बच्चों संग भी फोटो शेयर करती है.


Click it and Unblock the Notifications











