..................... Karisma kapoor doppelganger video viral also kareena will get confused after seeing this - Hindi Filmibeat

Karisma Kapoor की हमशक्ल की वीडियो वायरल, करीना भी देख हो जाएंगी हैरान, तैमूर-जेह भी बोलेंगे ‘मासी’

 Karisma kapoor doppelganger video viral

Karisma Kapoor Lookalike Viral Video: 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली करिश्मा कपूर आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। करिश्मा कपूर की फिल्में तो लाजवाब थी लेकिन इसी के अलावा उनके गाने भी खूब चर्चा में बने रहे। उनकी एक्टिंग और डांस के अलावा स्टाइल के बलबूते पर उन्होंने अपनी एक खास पहचान इंडस्ट्री में बने। लेकिन अब करिश्मा कपूर की हमशक्ल की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

करिश्मा की हमशक्ल की वीडियो वायरल

दरअसल, हिना नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की गई है। इस वीडियो में 90 के दशक की करिश्मा कपूर का सुपरहिट गाना सुनाई दे रहा है।वीडियो में नजर आ रही लड़की बिल्कुल करिश्मा की हमशक्ल लग रही है और वैसे ही एक्सप्रेशन भी दे रही है। उसके भाव भाव भी एकदम करिश्मा कपूर जैसे लग रहे हैं। करिश्मा की हमशक्ल का नाम हिना है और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी वीडियो ऐसे मिल जाएंगे।

करिश्मा की हमशक्ल की वीडियो पर फैन्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की हमशक्ल के वीडियो पर 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। इतना ही नहीं कमेंट बॉक्स में भी हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ देखा जा रहा है। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि "आंखें तो एकदम करिश्मा जैसी है।" एक और यूजर लिखता है कि "वाह, लोलो"। एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया कि "करिश्मा के इतने ज्यादा फूले हुए गाल नहीं है।"

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X