Birthday: 48 साल की उम्र में करिश्मा कपूर के पास इतने करोड़ की प्रॅापर्टी, कमाई इतनी उड़ेंगे होश
कपूर खानदान की फीमेल सुपरस्टार करिश्मा कपूर आज यानी कि 25 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन साल 1974 में रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा का जन्म सुपरस्टार राज कपूर के घर पर हुआ। पूरा परिवार फिल्मों में स्टार कैटेगरी में गिना जाता। ऐसे में करिश्मा कपूर ने पढ़ाई को छोड़कर फिल्मों की राह पकड़ ली।
90 के दशक के दौरान सिनेमा के पर्दे पर केवल एक ही नाम सबसे ऊपर रहा है वो है करिश्मा कपूर का। करिश्मा कपूर केवल खूबसूरती में ही नहीं बल्कि अभिनय में भी अपना लोहा मनवाने में कामयाब रही हैं। साल 1996 में राजा हिंदुस्तानी फिल्म ने करिश्मा कपूर के करियर के ग्राफ को ऊंचाई पर ला दिया। साल 1991 में प्रेम कैदी फिल्म से करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

जुबैदा और फिजा जैसी फिल्मों से करिश्मा कपूर ने फिर से बतौर एक्ट्रेस अपनी काबिलियत का परिचय किया। वहीं आज जब करिश्मा कपूर फिल्मी पर्दे से दूर हैं इसके बाद भी वह करोड़ों की मालकिन हैं। करिश्मा कपूर के पास खुद का आलीशान घर होने के साथ महंगी गाड़ियां भी हैं।

करिश्मा कपूर की कमाई
मीडिया रिपोर्ट अनुसार करिश्मा कपूर के पास इतनी प्रॉपर्टी है कि वह इसी के बलबूते अपनी पूरी जिंदगी आराम से बिता सकती हैं। करिश्मा कपूर की नेट वर्थ 12 मिलियन डॉलर यानी कि 87 करोड़ रुपए हैं। टीवी शो, विज्ञापन से करिश्मा कपूर कमाई करती हैं।

करिश्मा कपूर की फीस डिटेल
रिपोर्ट अनुसार करिश्मा कपूर एक टीवी शो को जज करने के लिए 2 से 4 करोड़ की फीस लेती हैं। वहीं टीवी एड के लिए करिश्मा कपूर की फीस 50 से 80 लाख के बीच होती है। एक से अधिक लाखों की गाड़ियां भी करिश्मा कपूर के पास हैं। कुल मिलाकर देखा जाए को करिश्मा कपूर एक लग्जरी लाइफ जीती आयी हैं।

48 साल की उम्र में हॅाट करिश्मा कपूर
48 साल की उम्र में करिश्मा कपूर अपनी बिकिनी फोटो से बीते कुछ समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। करिश्मा कपूर इस तस्वीर में करीना कपूर खान के साथ वेकेशन का मजा उठा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











