हीरोइन को सास ने मारा थप्पड़, तो पति ने हनीमून पर नीलाम कर दिया, रुंह कंपा देने वाली कहानी

Karisma Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर 90 के दशक की एक लिस्ट और सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं। करियर के चरम पर करिश्मा कपूर ने अचानक से फिल्मों को अलविदा कह दिया और शादी कर ली। ये शादी करिश्मा कपूर की लाइफ में किसी भूचाल से कम साबित नहीं हुई है।

करिश्मा कपूर ने अपने तलाक की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद हसीना की पर्सनल लाइफ को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। करिश्मा कपूर ने साल 2006 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इनकी लाइफ कुछ दिन तो ठीक ठाक रही लेकिन फिर इनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ने लगी और खूब झगड़े भी होने लगे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा ने बताया था कि उनकी शादी में उन्हें काफी ज्यादा टॉर्चर का सामना करना पड़ा था। उन्होंने खुलासा किया था कि शादी के पहले दिन से ही उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा था। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा ने खुलासा किया था कि जब वह शादी के बाद संजय कपूर के साथ हनीमून पर गई थीं तो उनके पति ने दोस्तों के साथ उनकी बोली तक लगा दी थी। करिश्मा ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने पति का कहना नहीं माना तो संजय ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था।

करिश्मा ने संजय कपूर और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था और केस भी दर्ज करा दिया था। ये केस काफी टाइम तक चला था। करिश्मा द्वारा दायर की गई याचिका में आरोप लगाए गए थे कि संजय उन्हें बहुत परेशान किया करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा कपूर ने अपनी याचिका में अपनी प्रेगनेंसी के दौरान का एक वाकया भी बताया था।

बता दें कि संजय कपूर से करिश्मा के दो बच्चे हैं। करिश्मा की बेटी का नाम समायरा कपूर और बेटे का नाम कियान कपूर है। करिश्मा सिंगर पेरेंट के तौर पर अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। साल 2016 में करिश्मा कपूर ने अपनी दर्द भरी शादी से छुटकारा पा लिया था और संजय कपूर से तलाक ले लिया था। करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय ने जहां प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की, वहीं करिश्मा आज भी सिंगल लाइफ जी रही हैं।

करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं इनमें 'दिल तो पागल है', 'रिश्ते', 'बीवी नंबर वन', 'जुड़वा', 'हीरो नंबर वन', 'राजा हिंदुस्तानी' और राजा बाबू जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 2020 में करिश्मा की पहली वेब सीरीज मेंटलहुड आई थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था।

Read more about: karisma kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X