करिश्मा के गाने में बैकग्राउंड डांसर के साथ करीना कपूर ने चलाया तगड़ा अफेयर, अब है 2 बच्चों का बाप

Karisma Kapoor Background Dancer

Karisma Kapoor Background Dancer: 90 के दशक में बॉलीवुड का दौर कुछ अलग ही था। उस समय बड़े पर्दे पर रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित जैसी खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस का बोलबाला था। इसी दौर में करिश्मा कपूर भी टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उनकी मासूमियत, स्टाइल और डांस के आज भी लोग फैन हैं। करिश्मा ने अपने करियर में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया।

हालांकि, संजय कपूर से शादी के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। बाद में उन्होंने वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन पहले जैसी चमक दोबारा नहीं मिल पाई। इसके बावजूद करिश्मा कपूर आज भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और कभी फिल्मों तो कभी वेब शोज में नजर आ जाती हैं।

करिश्मा के गाने में बैकग्राउंड डांसर बने थे शाहिद

करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में की हैं। इन्हीं में से एक है साल 1997 में आई फिल्म 'दिल तो पागल है'। इस फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। फिल्म का गाना 'ले गई ले गई' आज भी लोगों को खूब पसंद है।

इस गाने में करिश्मा कपूर ने अपने शानदार डांस से सबका दिल जीत लिया था। लेकिन अगर ध्यान से देखें, तो उनके पीछे एक लंबे बालों वाला लड़का भी डांस करता नजर आता है। उस वक्त शायद ही किसी ने उसे नोटिस किया होगा, लेकिन वही लड़का आज बॉलीवुड का बड़ा स्टार है - शाहिद कपूर।

छोटे रोल से सुपरस्टार बने शाहिद कपूर

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने बहुत छोटे काम से अपने करियर की शुरुआत की। कोई असिस्टेंट बना, तो कोई साइड रोल करता दिखा। शाहिद कपूर ने भी अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। 'ले गई ले गई' गाने में करिश्मा सबकी नजरों में थीं और शाहिद पीछे रह गए। लेकिन समय बदला और आज हालात ये हैं कि शाहिद जहां भी जाते हैं, सारी निगाहें उन्हीं पर टिक जाती हैं।

379 करोड़ कमाने वाले हीरो बने शाहिद

आज शाहिद कपूर बॉलीवुड के बड़े और भरोसेमंद सितारों में शामिल हैं। उन्होंने कई नामी डायरेक्टर्स और एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। 'विवाह', 'जब वी मेट', 'हैदर', 'उड़ता पंजाब' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से खास पहचान बनाई। वहीं फिल्म 'कबीर सिंह' ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

इस फिल्म ने करीब 379 करोड़ रुपये की कमाई की और यह शाहिद की सोलो हीरो वाली सबसे बड़ी हिट साबित हुई। हालांकि, उनकी फिल्म 'पद्मावत' ने लगभग 585 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन उसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारे भी थे। इस तरह एक समय करिश्मा कपूर के गाने में पीछे डांस करने वाला लड़का आज खुद बॉलीवुड का चमकता सितारा बन चुका है।

काम के साथ साथ शाहिद कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी छाए रहे। शाहिद कपूर ने कई सालों तक करीना कपूर को डेट किया था। इसके साथ ही उनका नाम प्रियंका चोपड़ा और विद्या बालन के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि अब शाहिद कपूर पत्नी मीरा और दो बच्चों के साथ काफी अच्छी सेटल लाइफ जी रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X