11 करोड़ में बनी फ़िल्म, शूटिंग के दौरान ही टूटी नीली आंखो वाली हसीना की सगाई

Karisma Kapoor, Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर सितारे माने जाते हैं। उनके अफेयर के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में सुनने को मिलते हैं। बताया जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन दोनों की शादी तक बात पहुंच नहीं पाई। दोनों की पहली और आखिरी फिल्म 'हां मैने प्यार किया' रही। इसके बाद में दोनों को साथ में नहीं देखा गया। लेकिन आज भी लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिरकार सगाई टूटी क्यों। सगाई टूटने से करिश्मा कपूर भी काफी परेशान हो गई थी और इस बात का खुलासा अब हाल ही में डायरेक्ट धर्मेश दर्शन ने किया।

करिश्मा और अभिषेक की यह फिल्म थी पहली और आखिरी

दरअसल धर्मेश दर्शन वही डायरेक्टर है जिनकी फिल्म में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने लीड किरदार निभाया। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म की रिलीज डेट से पहले ही यानी की शूटिंग के वक्त दोनों के रिश्ते में दरार आई। दोनों की सगाई टूट गई। यह फिल्म थी 'हां मैंने भी प्यार किया।' हाल ही में डायरेक्ट से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आखिरकार फिल्म में ऐसा क्या गलत हुआ? डायरेक्टर ने जवाब में बताया कि यह ऐसी फिल्म नहीं है जो कि मुझे करनी चाहिए थी। यह उन फिल्मों में से एक है जिसको निर्देशक अपने असिस्टेंट को सौंप देते हैं।

करिश्मा के साथ पहले भी डायरेक्ट कर चुके थे काम

फिल्म में अभिषेक और करीना को लिया गया। उस समय दोनों रिलेशनशिप में थे। अभिषेक बहुत ही प्यारा लड़का है लेकिन फिल्म की शूटिंग के समय करिश्मा कपूर वह लड़की नहीं थी जिसको मैंने फिल्म राजा हिंदुस्तानी के समय पर देखा था। यह फिल्म भी डायरेक्ट धर्मेश दर्शन नहीं डायरेक्ट की थी और यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी।

शूटिंग सेट पर खोई खोई रहती थी करिश्मा

जब डायरेक्टर से अभिषेक और करिश्मा के ऑफिस स्क्रीन इक्वेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की फिल्म की शूटिंग के समय उनकी सगाई टूट गई। मैं राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा के साथ में काम किया है। वह शूटिंग के दौरान खुश रहा करती थी। वह हमेशा काम पर फोकस करती थी। लेकिन पर्सनल प्रॉब्लम के चलते वह इस फिल्म के दौरान काफी खोई खोई सी रहती थी। हालांकि मैं कोई साइकैटरिस्ट नहीं था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक कर सकूं। लेकिन मैं दोनों की बातें जरूर सुन लेता था और ईमानदारी से बताऊं तो देख भी लेता था।

ऐसे शुरू हुई थी करिश्मा और अभिषेक की लव स्टोरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की नजदीकियां तब शुरू हुई जब एक्टर ने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। सगाई हो गई थी और जया बच्चन ने मीडिया के सामने करिश्मा को अपनी बहू के रूप में भी मिलवा दिया था। लेकिन बाद में यह रिश्ता खत्म हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X