आमिर खान औक करिश्मा कपूर के वो 47 लिप लॉक! जब इस जोड़ी ने काटा बवाल

90 के दशक में रिलीज हुई आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों के करियर की यह हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है. यहां तक कि इस फिल्म के गानों को आज भी लोगों की जुबान पर देखा जाता है. लेकिन इस फिल्म से जुड़े हुए कई सारे किस्से ऐसे हैं जो कि आज भी काफी मशहूर है. उन्हीं में से एक आज हम आपको बताने वाले हैं. दरअसल एक सीन को शूट करने के दौरान आमिर खान और करिश्मा कपूर के पसीने छूट गए थे.
फिल्म में लिप लॉक सीन के लिए लेने पड़े 47 रिटेक
अगर आपने राजा हिंदुस्तानी फिल्म देखी है तो आपको करिश्मा और आमिर वह लंबी सी किस जरूर याद होगी. जिसने 90 के दशक में पर्दे पर धमाल मचा दिया था. लेकिन इस स्क्रीन पर यह किस जितनी आसान नजर आई उतनी ही शूटिंग के दौरान मुश्किल भरी रही. आमिर खान और करिश्मा कपूर को इस एक किसिंग सीन को शूट करने के लिए 47 रीटेक लेने पड़ गए थे. वो भी ऊटी की कड़ाके की ठंड में यह शूटिंग पूरी हुई थी.
करिश्मा कपूर ने जाहिर किया अपना दर्द
एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "हमने उस किसिंग सीन को शूट करने के लिए बहुत सारी परेशानियां झेली. हमेशा ही लोग उसे किसिंग सीन को लेकर बात करते रहते हैं. लेकिन उस सीन को शूट करने के लिए हमें 3 दिन लग गए और वह भी फरवरी के महीने में ऊटी की ठंड के दौरान ये शूट हुआ. हमारी हालत तो बिल्कुल ऐसी हो गई थी कि हमको बस यही लग रहा था कि यार यह सीन कब खत्म होगा. जमा देने वाली ठंड के दौरान हमने सुबह 7:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक शूटिंग की. शूटिंग के दौरान हम लोग कहां पर गए थे और इसी कारण हमें 47 रिटेक तक लेने पड़ गए." लेकिन आपको बता दें कि राजा हिंदुस्तानी उस वक्त की सबसे हिट फिल्मों में शुमार थी और इस फिल्म को 6 करोड़ के बजट में बनाया गया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 78 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया.


Click it and Unblock the Notifications