पैदा होने के बाद पापा ने नहीं देखा इस एक्ट्रेस का चेहरा, अब करोड़ो में कर रही है कमाई तो...

करिश्मा तन्ना टेलीविजन की जाने वाली अभिनेत्री हैं और आज के वक्त में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी धमाल मचाते नजर आती हैं। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि हाल ही में करिश्मा तन्ना ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में कुछ खुलासे किए हैं।
करिश्मा हुई थी डिप्रेशन का शिकार
करिश्मा तन्ना ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह एक वक्त पर डिप्रेशन में चली गई थी और जिंदगी पर से भी उनका भरोसा पूरी तरीके से उठ गया था। दरअसल यह सब फिल्म संजू में नजर आने के बाद हुआ था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू में करिश्मा तन्ना ने पिंकी नाम का एक छोटा सा किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने गुजराती लड़की का किरदार निभाया। लेकिन जब भी इस फिल्म में संजू की बात होती है तो छोटे से किरदार में नजर आई पिंकी का भी जिक्र कहीं ना कहीं हो ही जाता है।
करिश्मा को 1 साल तक नहीं मिला था कोई भी काम
करिश्मा तन्ना के इस किरदार को लेकर लोगों ने भी उनकी खूब तारीफ की थी। लेकिन आपको बता दें कि इसके बावजूद भी उन्हें इस फिल्म के बाद में तकरीबन 1 साल तक काम नहीं मिला और वह घर पर बैठी रही। जिस वजह से करिश्मा को तनाव होने लगा और वह डिप्रेशन में जाने लग गई थी। एक्ट्रेस को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें और क्या ना करें। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने सेल्फ मोटिवेशन के साथ में खुद को इस डिप्रेशन से बाहर निकाला।
पिता ने नहीं देखा था कई दिनों तक चेहरा
हाल ही में सिद्धार्थ कानन के साथ में इंटरव्यू के दौरान करिश्मा तन्ना ने इस बात का खुलासा किया कि जब उनका जन्म हुआ था तो उनके पिता ने काफी दिनों तक उनका चेहरा तक नहीं देखा था। लेकिन जब वह थोड़ी सी बड़ी होने लगी तो उनकी मां ने इस बात का खुलासा किया। बता दें कि करिश्मा तन्ना गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता और उनकी दीदी चाहते थे कि घर में उनका बेटा हो। लेकिन जब एक्ट्रेस की मां ने एक बेटी को जन्म दिया तो इस बात से उनके पिता का भी ज्यादा नाराज हो गए थे और कई दिनों तक उनका चेहरा तक नहीं देखा। वह चाहती थी कि उनके घर में एक बेटा आए जो उनके वंश को आगे बढ़ाए।
17 साल की उम्र से ही किया टीवी डेब्यू
तभी से करिश्मा तन्ना ने इस बात को गांठ बांध लिया था कि वह बड़े होकर कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे कि उनके पिता को उन पर गर्व होगा। एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र से ही एकता कपूर के सीरियल कभी सास भी कभी बहू थी में डेब्यू कर लिया और वह काफी सुर्खियों में बनी रही। जिसके बाद में उन्होंने कई सारी फिल्मों और सीरीज में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











