B'day: आखिर क्यों 17 साल की करिश्मा कपूर को लड़का बुलाते थे लोग, अनदेखी तस्वीरें वायरल
90s में बॉलीवुड क्वीन की बात की जाए तो एक ही नाम सामने आता है। करिश्मा कपूर। आज करिश्मा कपूर अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। फिटनेस के मामले में करिश्मा आज भी पीछे नहीं हैं। जल्द ही वह एकता कपूर की वेब सीरीज 'मेन्टलहुड' में नजर आने वाली हैं। तकरीबन 7 साल बाद वह किसी प्रोजेक्ट से वापसी कर रही हैं।
सलमान, गोविंदा, शाहरूख खान के साथ सुपरहिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त देख चुकी करिश्मा ने 17 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया। जब पहली बार प्रेम कैदी फिल्म में लोगों ने करिश्मा को स्क्रीन पर देखा। हर तरफ केवल यही शोर मचा कि ये लेडी रणधीर कपूर हैं। करिश्मा को जमकर ट्रोल होना पड़ा।
फिर क्या, बिना किसी की परवाह किए करिश्मा ने अपने लुक पर काम किया। उनकी खूबसूरती का कायल जमाना तब हुआ जब वह 'राजा हिंदुस्तानी' में नजर आयीं। इस फिल्म ने करिश्मा की किस्मत पलट कर रख दी। 25 जून 1974 को रणधीर कपूर के घर जन्मीं करिश्मा के लिए साल 1996 यादगार रहा।

आमिर खान के साथ 'राजा हिंदुस्तानी' में उनकी जोड़ी जबरदस्त रही। करिश्मा का नाम बॅालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शामिल हो गया। एक के बाद एक वह कई सुपरहिट फिल्में देती गईं।
2002 में बच्चन परिवार की बहू बनने वाली करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की। फिलहाल अब दोनों अलग हो चुके हैं। करिश्मा इन दिनों बिजनेस मैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं। चलिए करिश्मा के जन्मदिन के मौके पर दिखाते हैं उनकी ये अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें जिनका बॅालीवुड दीवाना बन गया था।


Click it and Unblock the Notifications