Birthday: करिश्मा कपूर की RARE तस्वीरें, बचपन से लेकर फिल्मों तक- खूबसूरत अंदाज
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर रईस और फिल्मी जगत से जुड़े दिग्गज परिवार कपूर फैमिली में जन्मीं। 25 जून 1974 को जन्मीं करिश्मा कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में लंबे सफर के बाद हाल में ही लोलो यानी करिश्मा ने डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू किया। आइए जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं करिश्मा कपूर की अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें।
करिश्मा कपूर ने फिल्मों में डेब्यू प्रेम कैदी फिल्म से किया। हालांकि इससे पहले वह अपना बॉलीवुड डेब्यू बॉबी देओल के साथ करने वाली थीं लेकिन फिल्म बॉबी की रिलीज में समय लगना था। इसके बाद करिश्मा ने प्रेम कैदी से ही डेब्यू करना सही समझा।

बताया जाता है कि जब करिश्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थीं तो उनका खूब मजाक बनाया जाता था। कई लोगों ने उनका ये कहकर मजाक बनाया था कि वह लड़के की तरह दिखती हैं। लेकिन करिश्मा ने अपने काम से ऐसी बातों को पलट कर रख दिया था।


Click it and Unblock the Notifications