24 साल बाद ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म को लेकर करिश्मा कपूर ने इस एक्ट्रेस को लेकर किया बड़ा खुलासा

साल 1999 में मल्टीस्टारर फिल्म 'हम साथ साथ हैं' रिलीज हुई और हर किसी के दिलों में बस गई थी. इस फिल्म में सलमान खान और सैफ अली खान के साथ-साथ मोहनिस बहल, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, नीलम और तब्बू जैसे कई सारे सितारे नजर आए थे. यह फिल्म दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ इस फिल्म ने कमाई की थी. बता दें कि इस फिल्म को 24 साल पूरे हो चुके हैं और अब करिश्मा ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया.
करिश्मा ने 14 साल बाद फ़िल्म को लेकर कही ऐसी बातें
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में करिश्मा कपूर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 3 में पहुंची. जहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि किस तरीके से सोनाली सेट पर चुपचाप अपनी किताब पढ़ती रहती थी. उसी समय करिश्मा और तब्बू यह जानने की कोशिश किया करती थी कि आखिर सुनानी ऐसा क्या पढ़ती रहती है. जिस वजह से वह किसी से बात भी नहीं किया करती थी.
करिश्मा थी बेहद बातूनी
न्यूज़ एजेंसी ए एन आई को करिश्मा ने एक इंटरव्यू दिया और बताया कि हम सच में हम साथ साथ हैं के दिलों को काफी ज्यादा याद करते हैं. इसके साथ हमारी काफी सारी यादें जुड़ी हुई हैं. उस दौरान सोनाली काफी ज्यादा शांत रहा करती थी और मैं सेट पर काफी बातूनी रही. फिल्म के सेट पर सोनाली अपनी किताब पढ़ती रहती थी और वही तब्बू और मैं हमेशा यही सोचते थे कि वह क्या पढ़ रही है? वह हमसे बात क्यों नहीं कर रही? आखिरकार उस किताब में ऐसा क्या है?
करिश्मा ने कहा कि सोनाली पढ़ती रहती थी हमेशा किताब
करिश्मा कपूर ने इसी के आगे इंटरव्यू में बताया कि "जब तब्बू और मैं हम कौन सा गाना सूट करने वाले हैं और ऐसी ही चीजों पर बात किया करते थे. सोनाली वहीं कोने में चुपचाप बैठकर अपनी किताबों में खोई रहती थी. हम उसे हमारे साथ में लंच करने के लिए भी इनवाइट करते थे और वह कह देती थी कि मैं तो शाकाहारी हूं, इसीलिए मैं सिर्फ सलाद लूंगी. जिसके बाद मैं भी कह देती थी कि ठीक है लेकिन आ जाओ सलाद लेकर."
सोनाली बेंद्रे ने बताया खुद को खुशकिस्मत
करिश्मा कपूर के साथ साथ सोनाली बेंद्रे ने भी फिल्म को लेकर काफी कुछ बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि "हम साथ साथ हैं फिल्म एक बहुत ही अद्भुत जर्नी रही और हमें से ज्यादातर लोग एक बड़े परिवार की तरह ही हमेशा साथ रहा करते थे. लेकिन सबसे अच्छी यादों में मेरे लिए एक साथ बैठना और खाना खाना रहा. करिश्मा हमेशा से ही शरारती थी. मुझे बहुत ही अच्छी तरीके से याद है कि एबीसीडी आई लव यू गाने के समय पर करिश्मा सभी सींस में मौजूद नहीं थी और इसी वजह से हम उन्हें सबसे ज्यादा याद कर रहे थे. ऐसा इसीलिए क्योंकि ज्यादातर वक्त हम सभी एक साथ हुआ करते थे और इस फिल्म में काम करना बहुत ही खुश किस्मत की बात है."


Click it and Unblock the Notifications











