18 साल पहले आई एक ऐसी फिल्म, देखकर हिल गए लोग, जमकर रुलाया
बॉलीवुड में भारत-पाकिस्तान और आतंकवाद के मुद्दे पर फिल्में तो कई बनी हैं लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने ऑडिएंस को हिला कर रख दिया था। ये फिल्म भी कश्मीर में आतंकवाद पर आधारित थी। एक परिवार का सीधा-सादा और मासूम लड़का किस तरह आतंकवाद के चंगुल में फंस जाता है। वहीं न सिर्फ आतंकवाद बल्कि इस फिल्म में एक मार्मिक भाई-बहन का रिश्ता भी दिखाया गया है जो अपने भाई को दलदल से निकालने के लिए जी-जान लगा देती है।
[अजय देवगन के बाद अब इस फिल्म में होगा तगड़ा Dhamaka, ऐसे सुपरस्टार की एंट्री, देखते रह जाएंगे]
जी हां! हम बात कर रहे हैं 18 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई फिल्म फिज़ा की। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। जिसने कश्मीर के युवाओं और आतंकवाद की फैली जड़ों को बखूबी दिखाया था। फिल्म के शानदार मैसेज ने ऑडिएंस को झंकझोर कर रख दिया था। ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर की फिल्म 'फिजा' में ऋतिक रोशन ने ऐसे युवक का किरदार निभाया है जो 1992-93 के मुंबई दंगों के दौरान गायब हो जाता है।

फिल्म को क्रिटिक्स की तो ताबड़तोड़ तारीफें मिली ही थीं साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की थी। बहरहाल, आगे जानें बॉलीवुड में इस मुद्दे पर बनीं 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications