..................... Karishma Kapoor ex-husband Sunjay Kapur along with his friends had auctioned her off on the honeymoon night - Hindi Filmibeat

कपूर खानदान की बेटी को पति ने हनीमून की रात किया बेज़्ज़त, दोस्तों के साथ मिलकर किया...

Karishma Kapoor, Sunjay Kapur

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जबसे उन्होंने शादी की तभी से उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन उनकी इस कुर्बानी का कोई भी फायदा नहीं हुआ। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी शादीशुदा जिंदगी पूरी बर्बाद हो गई। बता दें कि करिश्मा कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी रचाई और ये रिश्ता सिर्फ 13 साल तक ही चल पाया।

2016 में लिया करिश्मा ने संजय से तलाक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने साल 2016 में संजय कपूर से तलाक लिया। इसी दौरान करिश्मा ने अपने पति संजय और अपनी सास पर बहुत सारे संगीन आरोप भी लगाए। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान यह तक बताया कि संजय ने उनसे पैसों के लिए शादी की। वह उन्हें एक ट्रॉफी पत्नी की तरह अपनी हाई क्लास सोसाइटी में शो ऑफ करते थे।

संजय की मां भी देती थी इन सब में साथ

करिश्मा ने इस बात का भी खुलासा किया कि जब वह प्रेगनेंसी तो उन्हें एक ड्रेस फिट नहीं आ रही थी और उनकी सांस चाहती थी कि वह वही ड्रेस पहने। लेकिन संजय ने अपनी मां को एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने तक को कह दिया था। यहां तक कि करिश्मा ने यह भी दावा किया कि कभी भी संजय की मां ने उन्हें यह सब करने से नहीं रोका और उल्टा वह बढ़ावा देती थी।

करिश्मा कपूर के पति ने हनीमून की रात लगाई उनकी बोली

कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने यह भी दावा किया था कि उनकी शादी में उन्हें काफी ज्यादा टॉर्चर किया गया। यहां तक कि उन्होंने यह भी बताया कि शादी के पहले दिन से ही उन्हें प्रताड़ना मिली।पिंकविला के कुछ खबरों की मानें तो करिश्मा और संजय की शादी हुई तो वह हनीमून पर गए। जहां पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी बोली लगा दी थी। एक्ट्रेस का तो यह भी कहना था कि जब उन्होंने पति का कहना नहीं माना तो उन्हें बुरी तरह से संजय ने पीटा भी था। जिस वजह से करिश्मा ने संजय कपूर और उनके पूरे परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगा दिया था और यह केस काफी वक्त तक चलता रहा था।

करिश्मा कपूर का वर्क फ्रंट

अगर हम करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में काफी हिट फिल्मों में काम किया। जिसमें दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर वन और बीवी नंबर 1 जैसी बेहतरीन फिल्में भी शामिल है। इतना ही नहीं है साल 2020 में करिश्मा कपूर की पहली वेब सीरीज मेंटलहुड भी आई थी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Read more about: karishma kapoor sanjay kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X